1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Health Tips for Nautapa

Nautapa HealthTips : तपते नौतपा की 9 सावधानियां

Nautapa Health Tips
नौतपा इस साल 25 और 26 मई की दरम्यानी रात में लग रहा है। नौतपा के दिनों में सूर्यदेव पृथ्वी के करीब आ जाते हैं इसलिए गर्मी इतनी तीखी होती है कि चाहे आप घर के अंदर हो या बाहर, ये आपको बेचैन करती ही है। नौतपा में घर से बाहर जाने से पहले आपको कुछ जरूरी सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं प्रमुख सावधानियां... 
 
 
1. नौतपा के दिनों में किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकलें।
 
2. खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
 
3. एसी से निकलते ही एकदम तेज धूप या गर्मी में न जाएं।
 
4. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो।
 
5. प्रतिदिन प्याज खाएं और जेब में एक छोटा प्याज अवश्य रखें।
 
6. अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।
 
7. हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें।
 
8. नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।
 
9. तली हुई या मसालेदार चीजों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं। समय-समय पर आवश्यकतानुसार ग्लूकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।
Nautapa Health Tips
अगला लेख
International Day of Biodiversity: क्यों मनाया जाता है? क्या है 2023 थीम