सम्बंधित जानकारी
- Health Care : जानिए काली मिर्च के 10 गुणकारी फायदे
- Benefits Of Steam : जानिए भाप लेने का क्या है सही तरीका?
- प्याज के छिलकों में छिपे हैं सेहत और सौन्दर्य के ये 5 राज
- Health Care : चाय के साथ क्या खाना हो सकता है खतरनाक? जानना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें
- Benefits of Ayurvedic Tea : तेजी से इम्यून पावर बढ़ाएगी ये आयुर्वेदिक चाय, जानिए विधि
Health Tips : क्या आपके पैर में सूजन है? तो यह वजह हो सकती है
पैरों में सूजन आज एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इसके कारण क्या हैं? इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है। पैरों में सूजन आने पर आपको किसी तरह के दर्द का एहसास नहीं होता। लेकिन दैनिक कार्य व कुछ गतिविधियों में आपको समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं पैरों में सूजन के क्या कारण होते हैं?
लंबे समय तक पैरों को लटकाकर बैठने से भी पैरों में सूजन देखी जाती है, जैसे ऑफिस में लंबे समय तक पैर लटकाकर बैठने से भी सूजन आ सकती है।
जो लोग किडनी के रोग से ग्रसित होते हैं, उनके पैरों में भी सूजन देखी जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लिवर पर्याप्त मात्रा में एल्ब्युमिन नहीं बना पाता। एल्ब्युमिन प्रोटीन का एक प्रकार है, जो कम हो जाता है।
ऐसे लोग जिन्हें हृदय संबधी परेशानी है या जिनका दिल कमजोर है, उनके शरीर में रक्त सही ढंग से पंप नहीं कर पाता है जिसके कारण रक्त वाहिकाओं से द्रव बाहर निकलकर त्वचा के नीचे मौजूद ऊतकों में जाने लग जाता है जिसके परिणामस्वरूप पैरों में सूजन हो जाती है।
खून में प्रोटीन की कमी के कारण भी पैरों में सूजन की समस्या होती है।
