1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. first aid for dog bite

अगर किसी को काट ले कुत्ता, तो सबसे पहले उसे ये फर्स्ट ऐड दें

caution for dog bite
कई बार सड़क पर घूम रहे कुत्ते आते-जाते लोगों के पीछे पड़ जाते हैं और उन्हें काट देते हैं। वहीं कई बार पालतू कुत्ते भी घर के किसी सदस्य या मेहमान को काट सकते हैं, ऐसे में आपको मालूम होना चाहिए कि कुत्ते के काटने की स्थिति में सबसे पहले आपको क्या करना चाहिए व क्या फर्स्ट एड खुद को या प्रभावित व्यक्ति को देना चाहिए। आइए, जानते हैं -
 
1 जिस जगह कुत्ते ने काटा है, उसे पानी की तेज धार से कई बार धोएं जिससे कि बैक्टीरिया और कीटाणु वहां से साफ हो जाएं। अगर आपके घर पर एंटीबैक्टीरियल साबुन हो तो उसका प्रयोग भी प्रभावित हिस्से को साफ करने के लिए करें।
 
2 इसके बाद अगर घाव से खून बह रहा हो, तो उसे रोकना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप प्रभावित हिस्से को जोर से दबाएं रखें।
 
3 कुत्ते के काटने पर सबसे जरूरी है कि आप खुद को, उसके काटने से होने वाले इंफेक्शन से बचाएं। इसके लिए प्रभावित हिस्से को साफ करके तुरंत एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं, जिससे इंफेक्शन फैलने का आशंका कम हो जाएं।

 
4 एंटीबायोटिक क्रीम लगाने के बाद प्रभावित हिस्से व घाव को बैंडेज से बांध लें। इससे घाव पर दोबारा इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहेगा।
 
5 ये फर्स्ट एड खुद से करने या देने के बाद, जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाए और इंजेक्‍शन लगवाएं।