1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. curd in earthen pots benefits

मिट्टी के बर्तन में दही खाने के क्या हैं फायदे?

curd in clay pot
Curd in Earthen Pot Benefits
अगर आप कृष्णा के सीरियल देखते हैं तो उन सीरियल में यशोदा मइया हमेशा मिट्टी के बर्तनों में माखन या दही रखती थीं। आज भी हम कई बार मिट्टी के बर्तन में दही खाते हैं। गर्मियों के मौसम में दही हमारी डेली डाइट में शामिल हो जाता है। साथ ही कई लोग दही खाने के फायदे भी अच्छी तरह से जानते हैं पर क्या आपको मिट्टी के बर्तन में दही खाने के फायदे पता हैं? चलिए इस आर्टिकल के ज़रिए जानते हैं कुछ रोचक फायदों के बारे में.......

1. पोषक तत्व से भरपूर : मिट्टी के बर्तन में दही ज़माने से आपको कई पोषक तत्व मिलते हैं। मिट्टी में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

2. पाचन रहता है बेहतर :  वैसे तो दही आपके पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है पर मिट्टी में दही ज़माने से प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया ज़्यादा मात्रा में रहते हैं। प्रोबायोटिक्स आपके पाचन और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

3. पोषक तत्व नष्ट नहीं होते : मिट्टी के बर्तन में दही ज़माने से पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। मिट्टी के बर्तन में छोटे-छोटे छेद होते हैं जो दही की नमी को बरक़रार रखते हैं जिससे ज़रूरी पोषक तत्व बने रहते हैं।

4. एल्कलाइन सब्स्टेंस : वैसे तो दही एक एसिडिक प्रोडक्ट है पर मिट्टी में दही ज़माने के बाद दही में एल्कलाइन सब्स्टेंस जुड़ जाता है। एल्कलाइन, एसिड को बैलेंस करता है जिससे दही खाने के बाद एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

5. मिट्टी का स्वाद : लोगों को मिट्टी के बर्तन में दही खाने के फायदे पता हो या नहीं पर लोग मिट्टी के स्वाद के कारण दही खाना पसंद करते हैं। मिट्टी के स्वाद के कारण दही बहुत स्वादिष्ट हो जाता है।

कैसे जमाएं गाढ़ा और क्रीमी दही
  • सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें और उबालते समय बीच-बीच में दूध को चलाते रहें।
  • उबालने के बाद एक मिट्टी के बर्तन में दूध को अच्छे से छान लें।
  • इसके बाद मोटे कपड़े को ज़मीन पर बिछाएं और उसके ऊपर दूध से भरा मिट्टी का बर्तन रख दें।
  • दूध को हल्का गुन-गुना होने दें और उसमें एक चम्मच दही डाल दें।
  • इसके बाद दूध में चम्मच को एक ही दिशा में अच्छी तरह से घुमाएं।
  • फिर दही को ढक दें और उसके ऊपर कोई मोटा कपड़ा डाल दें।
  • दही ज़माने का सही समय शाम 4-5 के बीच होता है और रात तक आपका दही जम जाता है।
अगला लेख
आखिर क्यों होती है पानी की बॉटल पर expiry date