सम्बंधित जानकारी
- Benefits Of Balance Diet : बैलेंस डाइट क्या होती है, अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी
- Lunch के बाद करते हैं ये 5 गलतियां तो सेहत को हो सकता है नुकसान
- Health Tips : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है दलिया, जानिए 5 फायदे
- Health Care : टाइट जींस पहनने से होते हैं ये 4 नुकसान, जरूर जानें
- Benefits Of Tomato Juice : सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद है टमाटर का जूस, जानिए फायदे
Good Health : खांसी और फ्लू से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल
मौसम में परिवर्तन होने पर सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होना आम बात है। लेकिन यह समस्याएं ठीक होने में काफी वक्त लेती हैं, और कई बार तो आपके द्वारा किए गए सारे जतन इन पर नकाम साबित होते हैं, लेकिन खानपान पर ध्यान देकर, इन्हें आसानी से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं, सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होने पर किन बातों का रखें ध्यान -
क्या खाएं -
1 दिनभर खूब पानी पिएं, लेकिन पानी उबला हुआ हो इस बात का ध्यान रखें। कम से कम 6 से 7 ग्लास लिक्विड डायट जरूर लें।
2 लहसुन और मिर्च को भोजन में शामिल करें। लहसुन गर्म होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल होता है, और मिर्च में कैप्सैसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो नेजल और साइनस कंजेक्शन ठीक करने में सहायक होता है।
3 विटामिन- सी युक्त फल और सब्जियों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। मशरूम, नींबू और शहद को डायट में शामिल करें।
4 जिंक युक्त भोज्य पदार्थों का भरपूर प्रयोग करें। रेड मीट, अंडा, दही, साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें।
5 अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन सूप का प्रयोग जरूर करें। इसमें सिस्टाइन नामन तत्व पाया जाता है, जो कफ को ढीला करने में मदद करता है।
