सम्बंधित जानकारी
- आयुर्वेदिक काढ़ा कैसे बनाएं घर पर, कितना है फायदेमंद
- Coronavirus: संक्रमण के बाद क्या करें क्या ना करें / Expert Advice
- नल और दरवाजे के हैंडल्स भी हो सकते हैं खतरनाक, ऐसे करें साफ
- स्वच्छता के 10 tips अपनाएं, lockdown के बाद सुरक्षित ऑफिस जाएं
- होम आइसोलेशन में कैसा हो आपका कमरा, खानपान और दिनचर्या, जानिए
Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
कोरोना काल समूचे विश्व के लिए सबसे कठिन समय है। इस बीमारी से बचाव के लिए हर एक-एक देश एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस बीमारी से उभरने में कही न कही आपकी इच्छाशक्ति भी सबसे बड़ी चीज है। जिसके ऊपर कोई भी चीज भारी नहीं पड़ सकती।
अगर आप कोरोना की चपेट में आने के बाद भी हिम्मत से काम लेते हैं तो आप जरूर स्वस्थ हो कर घर लौट सकते हैं। कई बार ऐसे कठिन समय में कुछ मोटिवेशनल क्वोट्स भी होते हैं जिन्हें पढ़कर सकारात्मक ऊर्जा आ जाती है आइए जानते हैं कुछ क्वोट्स-
1. स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध वैज्ञानिक- वह शरीर से जरूर विकलांग थे लेकिन सोच से नहीं। वह कहते हैं- आप जीवन की परेशानियों को देखकर सिर्फ हथियार न डाल दें। जीवन में हमेशा उम्मीद है। जहां जीवन है...यकिन रखिए वहीं उम्मीद भी है।
2. दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है, अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना, स्वयं पर विश्वास करो.. - स्वामी विवेकानंद
3. समस्याओं को सफलता से मारों और मुस्कुराहट से दफना दो- अर्नाल्ड
4. कभी कमजोर नहीं पड़े, आप अपने आपको शक्तिशाली बनाओ, आपके भीतर अनंत शक्ति है.. - स्वामी विवेकानंद
5. जो मनुष्य इसी जन्म में मुक्ति प्राप्त करना चाहता है, उसे एक ही जन्म में हजारों वर्ष का काम करना पड़ेगा.. - स्वामी विवेकानंद
