सम्बंधित जानकारी
- Benefits Of Cloves Tea : मसूड़ों और दांतों से जुड़ीं कई समस्याओं को दूर भगाए, लौंग की चाय
- Weight Loss करना चाहते हैं तो करें कड़ी पत्ते के रस का सेवन, जानिए लाभ
- अपनी Diet में इन सुपर फूड्स को करें शामिल और पाएं Dark Circles से छुटकारा
- Good Health : प्रोटीन से भरपूर है पनीर, जानिए इसके सेहत लाभ
- ज्यादा तीखा खाने से सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान, जरूर जानें
Winter Tips | क्या आप जानते हैं सर्दी में लौंग की चाय के ये 5 फायदे
आपकी सुबह की शुरुआत में मिठास घोलने वाली चाय, स्वाद के साथ सेहत के भी भरपूर होती है। अपने अनमोल फायदों के साथ चाय के कई प्रकार अब बाजार में उपलब्ध हैं, और कुछ विशेष स्वाद के साथ आप घर पर भी चाय बनाते हैं। लौंग की चाय भी इन्हीं में से एक है, जो खास तौर से सर्दियों में बेहद फायदेमंद होती है। जानिए लौंग की चाय के यह 5 फायदे -
1 सर्दी से बचाने के लिए लौंग की चाय बेहद लाभकारी है। लौंग की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड के दिन में दिन में 2 से 3 बार पीने पर आप सर्दी से बचे रह सकते हैं साथ ही खांसी और जुकाम से भी।
2 अगर आप बुखार से पीड़ित हैं, तो लौंग की चाय पीना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसका प्रयोग करने से आपका बुखार अधिक समय तक नहीं टिक पाएगा और नेचुरल तरीके से ठीक हो जाएगा।
3 शरीर के अंगों और मांस पेशियों में होने वाले दर्द से निजात पाना चाहते हैं, तो लौंग की चाय जरूर पिएं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो लौंग की चाय से दर्द वाले स्थान की सिकाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
4 पाचन संबंधी समस्याओं में लौंग की चाय असरकारक है। पेट में एसिडिटी होने और पाचन तंत्र की धीमी गति होने पर लौंग की चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से कार्य करता है।
5 दांतों में दर्द होने पर अक्सर लौंग के तेल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन लौंग की चाय भी इसके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा कफ और गले के विकारों के लिए भी लौंग की चाय लाभदायक है।
