Benefits Of Fasting : श्रावण में सेहत के लिए लाभकारी है उपवास, जानिए 10 फायदे
श्रावण के पवित्र महीने में कई लोग कठोर व्रत कर भगवान की उपासना में लीन रहते हैं। व्रत-उपवास केवल आस्था के लिए किए जाते, लेकिन इसे करने से कई सेहत लाभ भी होते हैं। जी हां, यदि आप भी श्रावण माह में व्रत कर रहे हैं, तो इसके सेहत लाभ भी जान लीजिए।
इन्हें करने से न केवल पाचन व पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं बल्कि दिल और दिमाग के लिए भी उपवास के अनगिनत फायदे हैं।
व्रत करने से न केवल पाचन व पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं बल्कि दिल और दिमाग के लिए भी उपवास अनगिनत फायदे भी देता है।
उपवास करने से शरीर का आंतरिक शुद्धिकरण होता है। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ होता है।
mgid
उपवास पेट संबंधी समस्याओं, जैसे अपच, गैस, कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, जलन आदि में फायदेमंद है। व्रत में आप फलों का सेवन कर इन समस्याओं से बच सकते हैं।
aniview
उपवास शरीर में ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है जिससे इनसे जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स में लाभ होता है। दिल के लिए उपवास इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो हार्ट संबंधी परेशानियों का प्रमुख कारण है।
आपका पाचन तंत्र बेहतर काम करे इसलिए उपवास करना फायदेमंद है। सप्ताह में कम से कम 1 दिन का उपवास करना पाचन तंत्र को राहत देकर उसे बेहतर कार्य करने के लिए तैयार करता है।
यदि आप सप्ताह में 1 या 2 बार व्रत रखते हैं तो इससे आपको भीतर ही भीतर काफी लाइट फील होता है। इतना ही नहीं, इससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।
उपवास करने से आपके शरीर के अंदर मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं। यदि आप व्रत के दिन सिर्फ लिक्विड डाइट ही लें, तो यह आपके शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है।
इसलिए सप्ताह में 1 दिन उपवास करना आपको सेहतमंद रखता है।