1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. benefits of Apple

आपको चाहिए पतली कमर, तो रोज खाएं यह लाल फल

Apple
हर दिन एक सेब खाने से कमर की चर्बी बढ़ने की संभावना भी करीब 21 प्रतिशत तक कम हो जाती है। सेब में विटामिन ए व सी, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर बहुतायत में होता है।

ये वे पोषक तत्व हैं जो हमें सेहतमंद बनाते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स छिपे हैं। लाल सेब में तो सेब की अन्य प्रजातियों की तुलना में सबसे ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।

इस वजह से लाल सेब कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग और पार्किंसन व अल्जाइमर जैसे मस्तिष्क रोग संबंधी समस्याओं में बहुत लाभकारी रहता है।

लाल सेब में उपस्थित फ्लैवोनॉइड तत्व एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इससे दिमाग की कोशिकाएँ स्वस्थ रहती हैं। इसमें प्रोटीन-विटामिन की संतुलित मात्रा और कैलोरी कम होती है जिससे यह हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।

उच्च रक्तचाप या किसी अन्य समस्या के कारण जो लोग नमक का सेवन कम करते हैं उनके लिए सेब सुरक्षित और लाभकारी है क्योंकि सेब में सोडियम की मात्रा नहीं के बराबर होती है।

सेब का छिल्का या तो कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर देता है या उनके प्रसार को रोक देता है।