सम्बंधित जानकारी
- Benefits of pumpkin : त्वचा और बालों के लिए चमत्कार से कम नहीं है कद्दू , जानिए फायदे
- Juices For Glowing Skin: स्वस्थ और बेदाग त्वचा पाने के लिए इन Juices का करें नियमित सेवन
- How to increase hemoglobin : हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
- Anti Aging Tips : इन घरेलू उपायों को अपनाकर बढ़ती उम्र के प्रभाव से पाएं छुटकारा
- Weight loss करना चाहते हैं तो पीएं जीरे का पानी, जानिए गजब के फायदे
Home Remedies : बंद नाक से हैं परेशान तो इन आसान टिप्स को अपनाकर पाएं राहत
शायद ही ऐसा कोई हो जिसे कभी बंद नाक की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा हो। ये समस्या सर्दी-जुकाम होने पर और बढ़ जाती है। अगर आप भी बंद नाक की समस्या से परेशान हो रहे हैं तो आइए, जानते है बंद नाक खोलने के उपाय -
1 भाप लेना - इसके लिए आपको गर्म पानी में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं। इसके अलावा आप इसमें अयोडीन की कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। अब इस गर्म पानी के बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें। यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में आराम देगा।
2 बंद नाक खोलने का एक और आसान सा तरीका है एक छोटा सा व्यायाम। जी हां, इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरह झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। इस तरीके को आप दोहरा सकते हैं।
3 गरम पानी - अगर आप सहज हैं तो इसके लिए अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं और किसी ड्रॉपर की मदद से हल्के गर्म या गुनगुने पानी की कुछ बूंदे नाक के छिद्रों में डालें। कुछ ही देर में वापस सिर आगे कर लें और इस पानी को निकाल दें।
4 नारियल तेल - नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं। या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो।
5 कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। इसके अलावा नाक को गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोल जा सकता है।
अगला लेख
