सम्बंधित जानकारी
- त्वचा को खराब करने वाली इन 5 चीजों को खाना करें अवॉइड
- 10 रुपए में कर सकते हैं कैल्शियम की कमी को दूर, दूध से चिढ़ते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है
- ये दो चीजें साथ में खाई तो शरीर में फैल सकता है ज़हर...जानिए खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन
- चीनी है खतरनाक, इसकी जगह इस्तेमाल करें ये 5 हेल्दी चीजें
- गर्मी में एयर कंडीशनर का मजा ले रहे हैं? तो इसके 7 नुकसान भी आपको पता होना चाहिए
कॉफी पीना खूब पसंद करते हैं? तो आपके लिए काम की बातें
अगर आप कॉफी लवर्स में से हैं और इसे पीना खूब पसंद करते हैं। तो ये बातें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है -
1 अगर आप सुबह के वक्त कॉफी पीते हैं, तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि इस समय, खास तौर से सुबह 8 से 9 के आसपास स्ट्रेस हार्मोन कार्टीसोल अपने चरम पर होता है। इस समय पर अगर आप कॉफी पीते हैं, तो आपका स्ट्रेस लेवल कम होने के बजाए बढ़ सकता है।
2 एक बार किसी वक्त पर आपको कॉफी पीने की आदत हो गई, तो आपको स्वयं को ऊर्जावान रखने के लिए और ज्यादा कॉफी की आवश्यकता महसूस होगी, और आप ज्यादा मात्रा में कैफीन ग्रहण करेंगे, यह एक प्रकार की लत है।
3 अगर आप दिन के 10 बजे से 11:30 बजे के बीच कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर आपको इसकी आदत है, तो यह सही समय है जब कार्टीसोल का स्तर नीचे होता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए सुरक्षित है।
4 अगर आप 12 बजे से 1 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, तो यह वो समय है जब कार्टीसोल का स्तर फिर से ऊपर उठता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए नुकसानदायक ही है।
5 इसके बाद, यानि दोपहर 1 बजे के बाद शरीर में कार्टीसोल का स्तर कम होना शुरू होता है, अत: 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच आप किसी भी वक्त कॉफी पी सकते हैं, जो आपको बिना नुकसान के ऊर्जा प्रदान करेगी।
6 कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के साथ, खाने के पहले या ठीक बाद कॉफी पीते हैं। ऐसा करना नुकसानदायक है क्योंकि इससे शरीर में आयरन का अवशोषण बाधित होता है।
