सम्बंधित जानकारी
- आप भी खाते होंगे ड्रायफ्रूट, लेकिन क्या इसके 5 नुकसान भी जानते हैं ?
- ड्रायफ्रूट्स खाने से सेहत ही नहीं दिन भी होता है शुभ, जानिए कैसे
- महिलाओं के लिए किशमिश है बेहद फायदेमंद, इन 7 सेहत समस्याओं से दिलाएगी निजात
- इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स को जड़ से खत्म करेगा किशमिश का पानी
- नवरात्रि पर्व 2019 : कब से शुरू हो रहे हैं दुर्गा पूजा के 9 पवित्र दिन, इन दिनों क्यों बोए जाते हैं जौ (जवारे)
जानिए, किशमिश के यह 7 मीठे लाभ
सूखे मेवों का साथी, नर्म मीठा किशमिश, कई शाही व्यंजनों में बेहतरीन स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बढ़िया स्वाद के अलावा यह सेहत के कई गुणों से भरपूर भी है। आपको जरूर पता होना चाहिए किशमिश के यह 7 अनमोल लाभ -
1 आयरन की मात्रा से भरपूर किशमिश महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। खास तौर से महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प है।
1 आयरन की मात्रा से भरपूर किशमिश महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। खास तौर से महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें : स्वास्थ्यवर्धक है किशमिश का पानी, जानिए 5 लाभ
2 अत्यधिक मात्रा में फाइबर से भरपूर किशमिश, पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान भी है। अगर आपको कब्जियत की समस्या है, तो किशमिश का प्रयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद है।
3 किशमिश का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक है। यह फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सक्षम है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : ड्रायफ्रूट्स खाना जरूरी है...जानिए फायदे
4 आंखों की समस्याएं आजकल आम बात है, लेकिन किशमिश के पास इसका इलाज है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, ए-कैरोटीनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की मांशपेशियों को कमजोर होने से बचाते हैं, साथ ही आंखों की सभी समस्याओं से निजात दिलाते हैं।
5 किशमिश में प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी मददगार है। कमजोर लोगों के लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद है।
6 किशमिश का ही एक प्रकार है मुनक्का, जिसका प्रयोग भूख न लगने पर बेहद फायदेमंद है। अगर आपको भूख नहीं लगती, तो आप मुनक्का को भूनकर उसमें काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ जाएगी।
7 किशमिश का नियमित सेवन बच्चों का दिमाग तेज करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें भरपूर मात्रा में बोरान पाया जाता है जो दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
