सम्बंधित जानकारी
- सेहत के लिए फायदेमंद है नवरात्रि का व्रत, ये रहे 8 फायदे ...
- अच्छी होती है दोपहर की मीठी नींद... दिल की सेहत चाहते हैं तो एक झपकी ले ही लीजिए..
- अंगूर के बारे में इतनी जानकारी शर्तिया आपको नहीं होगी...पढ़ें 10 फायदे
- नवरात्रि के दिनों में अपना एनर्जी लेवल बरकरार रखना है? तो जरूर पीते रहें ये 6 ड्रिंक्स
- सफर शुरू करने से पहले ये चीजें कभी न खाएं वरना हो जाएगी परेशानी
जानिए आंखों का व्यायाम कैसे करें? पढ़ें आंखों की 6 एक्सरसाइज
जो लोग दिनभर ऑफिस में कम्प्यूटर के सामने बैठकर घंटों काम करते हैं, उनकी नजर औरों की अपेक्षा जल्दी कमजोर होने लगती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप शरीर के अन्य अंगों की एक्सरसाइज के अलावा अपनी आंखों के व्यायाम पर खासतौर से ध्यान दें।
आइए, आपको ऐसे 6 व्यायाम के बारे में बताते हैं, जो आंखों व नजरों को मजबूत करते हैं और उन्हें फायदा पहुंचाते हैं-
1. काम करने के दौरान हर 3 से 4 घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद कर लिजिए। यह प्रक्रिया आपको पूरे दिन कंप्युटर के सामने बैठे होने पर दोहराते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलता है, जो बहुत जरूरी है।
2. अपनी आंख की पुतलियों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाएं, इससे आंखों का व्यायाम होता है।
3. अपने अंगूठे को आंखों की सीध में दोनों भौंओं के बीच रखें और कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें।
4. दीवार पर आंखों की सीध में किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें और इसे कम समय से लेकर धीरे-धीरे अधिक समय तक करने का प्रयास करें।
5. दीपक की लौ को एकटक निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह प्रक्रिया आंखों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि करती है।
6. सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से जब घास पर ओस जमी हो। कुछ समय घास पर चहलकदमी के लिए भी जरूर निकालें।
