सम्बंधित जानकारी
- मांसपेशियों में ऐंठन हो या ये 4 समस्याएं, बेहद फायदेमंद होती है पीली सरसों
- जरूर जान लीजिए केले के यह 8 घरेलू उपयोग, जो दूर करेंगे आपके कई रोग
- ये 5 चीजें बढ़ा सकती हैं आपकी उदासी, खुश रहना है तो इनसे बनाएं दूरी
- अगर 2 घंटे से ज्यादा एक जैसे बैठे रहते हैं? तो रीढ़ की हड्डी की समस्या हो सकती है
- सावधान, रोजाना अलसी खाने वालों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जरूर जानिए
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 6 एक्सरसाइज जरूर करें
इन दिनों जहां ज्यादातर लोगों का वक़्त मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर के सामने बीतता है, ऐसे में लोगों की आंखे भी पहले के मुकाबले जल्दी कमजोर होने लगी है। बड़ों से लेकर छोटे उम्र के बच्चों तक हर किसी को आंखें कमजोर होने और कम दिखाई देने की समस्या है। इन परिस्थितियों में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या में रोजाना, चाहे केवल 10 मिनट ही सही लेकिन आंखों का व्यायाम शामिल करें।
आइए, आपको 6 तरह से आंखों के व्यायाम के बारे में बताते हैं, जिन्हें करने से आंखों की रोशनी बढ़ेगी -
1. काम करने के दौरान हर 3 से 4 घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद कर लिजिए। यह प्रक्रिया आपको पूरे दिन कंप्युटर के सामने बैठे होने पर दोहराते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलता है, जो बहुत जरूरी है।
2. अपनी आंख की पुतलियों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाएं, इससे आंखों का व्यायाम होता है।
3. अपने अंगूठे को आंखों की सीध में दोनों भौंओं के बीच रखें और कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें।
4. दीवार पर आंखों की सीध में किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें और इसे कम समय से लेकर धीरे-धीरे अधिक समय तक करने का प्रयास करें।
5. दीपक की लौ को एकटक निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह प्रक्रिया आंखों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि करती है।
6. सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से जब घास पर ओस जमी हो। कुछ समय घास पर चहलकदमी के लिए भी जरूर निकालें।
