सम्बंधित जानकारी
- एक्ट्रेस और मॉडल लीजा रे को हुआ था 'मल्टीपल मायलोमा', जानिए क्या है ये बीमारी...
- जानिए अस्थमा के लक्षण, बचाव के तरीके और कारगर जड़ी-बूटियां
- 7 रोगों की एक स्वादिष्ट दवा है जामुन का रस, जानिए बेहतरीन लाभ
- हेल्दी और फिट रहना है तो पिएं टमाटर सूप, होंगे 7 गजब के फायदे
- 40 की उम्र के बाद सेहत पर ऐसे दें ध्यान, अपनाएं ये 10 टिप्स
सावधान, अगर दिखें ये 5 लक्षण तो हो सकता है अपेंडिसाइटिस
अपेंडिक्स शरीर का अंग है जो कि छोटी आंत और बड़ी आंत के बीच होता है। जब इस हिस्से पर किसी कारणवश सूजन आ जाती है, तो इसे ही अपेंडिसाइटिस होने की समस्या कहा जाता है। आमतौर पर अपेंडिक्स पर मल या अन्य बाहरी कणों के जमाव के कारण ये सूजन आती है।
अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया, तो शरीर में ही फट सकता है और आसपास पस या मवाद पैदा कर शरीर में संक्रमण पैदा कर सकता है। इन परिस्थितियों से बचने के लिए जरूरी है, कि आपको अपेंडिसाइटिस के लक्षणों के बारे में पता हो -
1 पेट दर्द - पेट में दर्द होना अपेंडिसाइटिस का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसमें होने वाला दर्द विशेष तौर से दाहिने हाथ की ओर नीचे की तरफ काफी तीक्ष्ण होता है। इस प्रकार कर दर्द नाभि से शुरू हो सकता है और 6 से 24 घंटे तक लगातार बना रह सकता है।
2 पेट पर सूजन - पेट में दर्द और आंतरिक अंग में सूजन के साथ-साथ अगर पेट के बाहरी भाग में भी तीक्ष्ण दर्द के साथ सूजन दिखाई दे तो यह अपेंडिसाइटिस का लक्षण हो सकता है। इस पर विशेष ध्यान दें।
3 उल्टी - ऊपर बताए गए लक्षणों के साथ अगर पेट दर्द के साथ आपको ऊल्टी आने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं, तो बिना देर किए अपने डॉक्टर को दिखाएं। यह अपेंडिसाइटिस के कारण हो सकता है।
4 भोजन के प्रति अनिच्छा और भूख न लगने जैसी समस्या होने पर भी आपको ध्यान देने की जरुरत है। कई बार मिचली, दस्त जैसी समस्या भी पेट दर्द और सूजन के साथ दिखाई देती हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
5 पेट में मरोड़ उठना और रह-रह कर तेज दर्द होना अपेंडिसाइटिस के कारण हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप पेट पर सूजन भी महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए डॉक्टर को दिखाना अनिवार्य है।
