Gujarat Budget 2026–27 Highlights: विकसित गुजरात की ओर एक बड़ा कदम, बजट की 10 बड़ी बातें
Gujarat Budget 2026: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने इस साल रु 4,08,053 करोड़ का अपना अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। यह बजट पिछले साल की तुलना में काफी बड़ा है और इसमें रु 25,587 करोड़ का सरप्लस (अधिशेष) दिखाया गया है।
बजट की 10 सबसे बड़ी बातें:
-
अहमदाबाद बनेगा 'ओलंपिक सिटी' : अहमदाबाद को 2036 ओलंपिक के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे के विकास हेतु रुपए 1,278 करोड़ का आवंटन किया गया है।
-
नमो सेंट्रल लाइब्रेरी : गांधीनगर में भारत की सबसे बड़ी और आधुनिक 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी' बनाई जाएगी, जिसके लिए रु100 करोड़ दिए गए हैं।
-
सैटलाइट टाउनशिप : शहरीकरण को व्यवस्थित करने के लिए कलोल, साणंद, सावली, बारडोली और हीरासर को सैटलाइट शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा।
-
नारी शक्ति (नमो लक्ष्मी योजना) : कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं की पढ़ाई के लिए रु1,250 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
-
कृषि और सिंचाई : सूखे क्षेत्रों में नर्मदा का पानी पहुँचाने के लिए सुजलाम-सुफलाम और सौनी परियोजना के तहत रु3,043 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
-
युवा और स्टार्टअप : i-Hub केंद्रों का विस्तार सूरत, वडोदरा, मेहसाणा और राजकोट तक किया जाएगा ताकि युवा उद्यमियों को बढ़ावा मिल सके।
-
औद्योगिक विकास : MSME क्षेत्र को रु1,775 करोड़ की सहायता दी जाएगी और 25 GIDC को 'स्मार्ट हब' में बदला जाएगा।
-
स्वास्थ्य (PM-JAY) : स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान योजना (PMJAY-MA) के सुदृढ़ीकरण के लिए रु 3,472 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
-
आवास योजना : इस साल सरकार ने 3.15 लाख से अधिक नए घर (PM आवास और अन्य योजनाओं के तहत) बनाने का लक्ष्य रखा है।
-
एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट : नमो शक्ति एक्सप्रेसवे और सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए रु 3,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
सरकार का बजट में 'GYAN' मंत्र पर जोर
-
G (Poor - गरीब) : मुफ्त अनाज और आवास योजनाओं पर जोर।
-
Y (Youth - युवा) : खेल और स्टार्टअप केंद्रों का विस्तार।
-
A (Annadata - किसान) : सोलर पंप (PM-KUSUM) और सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि।
-
N (Nari Shakti - नारी शक्ति) : छात्राओं की शिक्षा और पोषण योजनाओं में निवेश।
पर्यटन और खेल क्षेत्र में 'ऐतिहासिक' आवंटन : 5,096 करोड़ रु का मास्टर प्लान
राज्य सरकार के इस वर्ष के बजट में लोगों के मनोरंजन, पर्यटन और धार्मिक आस्था के केंद्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी मुख्य मुख्य बातें (Highlights) इस प्रकार हैं :
-
घूमो-फिरो मौज करो वर्ष 2026 : सरकार द्वारा वर्ष 2026 को 'गुजरात पर्यटन वर्ष' के रूप में घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में राज्य को वैश्विक पटल पर लाना है।
-
खेल मंत्रालय : युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2006 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
-
पर्यटन और तीर्थस्थल : पर्यटन स्थलों के आधुनिकीकरण, पवित्र तीर्थस्थलों के विकास और नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) क्षेत्र के लिए 3,090 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
-
कुल आवंटन : घूमने-फिरने, खेल और धार्मिक स्थानों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा कुल 5,096 करोड़ रु की भारी धनराशि घोषित की गई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala