सम्बंधित जानकारी
- गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति
- ATM से निकलेगा राशन! अमित शाह ने लॉन्च किया CBDC आधारित PDS मॉडल
- गुजरात विधानसभा का बजट सत्र शुरू, अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश होने की संभावना
- गुजरात को मिलेगी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए अहमदाबाद और उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल
- गुजरात में 'गुजसीटोक' से हटेंगी आतंकी धाराएं, खत्म होगा लीगल क्लैश
गांधीनगर में भाजपा विधायकों की बैठक, विधानसभा सत्र के लिए व्हिप जारी
Gujrat Budget 2026 : गांधीनगर में विधानसभा सत्र से पूर्व भाजपा विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। सभी विधायकों के लिए सिंगल लाइन व्हिप जारी कर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बजट सत्र के दौरान पार्टी की एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी विधायकों के लिए 'सिंगल लाइन व्हिप' जारी किया गया। जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि सभी विधायक महत्वपूर्ण विधेयकों के दौरान सदन में उपस्थित रहें। इस व्हिप का उद्देश्य विधायकों की अनुपस्थिति को रोकना और सदन की कार्यवाही में रुकावट को टालना है।
बैठक में विधायकों को विपक्षी आरोपों से निपटने के लिए मार्गदर्शन दिया गया, ताकि वे शांतिपूर्ण तरीके से तथ्यों के आधार पर सरकार के पक्ष में तर्क रख सकें। विशेष रूप से आगामी बजट सत्र को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट की, जिसमें एकजुटता बनाए रखने की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए।
ગુજરાત વિધાનસભાના બજેટ સત્ર પૂર્વે આજે માનનીય મુખ્યમંત્રી શ્રી @Bhupendrapbjp અને પ્રદેશ અધ્યક્ષ શ્રી @iJagdishBJP ની વિશેષ ઉપસ્થિતિમાં શાસક પક્ષની બેઠક યોજાઈ.
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) February 16, 2026
આ બેઠકમાં નાયબ મુખ્યમંત્રી શ્રી @sanghaviharsh , કેબિનેટ મંત્રી શ્રી @irushikeshpatel , મુખ્ય દંડક શ્રી @balushuklabjp… pic.twitter.com/wgWokgtQ51
इस बैठक से भाजपा ने आगामी विधानसभा सत्र को एक सशक्त और संगठित तरीके से सत्र में भाग लेने की योजना बनाई है।
