सम्बंधित जानकारी
- Easter sunday 2024: ईस्टर संडे की 10 खास बातें
- Palm Sunday: 2024 में कब है पाम संडे? क्या करते हैं इस दिन, जानें 15 खास बातें
- Christmas 2023 : क्रिसमस पर्व पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)
- क्रिसमस 2023 : ईसा मसीह का जहां हुआ था जन्म, जानें कैसा है वह स्थान
- क्रिसमस पर्व की 15 खास परंपराएं, जिनके बिना अधूरा है यह त्योहार
Good friday: गुड फ्राइडे कब है? क्यों मनाया जाता है इसे?
Good Friday 2024: इस बार 29 मार्च को गुड फ्रायडे और 31 मार्च 2024 को ईस्टर संडे मनाया जाएगा। कहते हैं कि इसी दिन यीशु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया है। इसी घटना की याद में गुड फ्रायडे मनाया जाता है। आओ जानते हैं इस घटना के संबंध में रोचक बातें।
पाम संडे : रविवार को यीशु ने येरुशलम में प्रवेश किया था। लोगों ने खजूर की डालियां बताकर उनका स्वागत किया था इसीलिए इस दिन को 'पाम संडे' कहते हैं।
गुड फ्रायडे : यहीं यरुशलम या जेरूसलम में उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा गया और उन्हें शुक्रवार को सूली पर लटका दिया गया। सूली पर लटाने की इस घटना को गुड फ्रायडे कहते हैं।
ईस्टर संडे : रविवार के दिन सिर्फ एक स्त्री मेरी मेग्दलेन ने उन्हें उनकी कब्र के पास जीवित देखा। जीवित देखे जाने की इस घटना को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है।
ईसाइयों की पवित्र पुस्तक बाइबिल- यूहन्ना- 18, 19 में इस घटना का विस्तार से विवरण मिलता है।
1. ईसा मसीह को जिस जगह पर सूली चढ़ाया गया था उस स्थान को गोलगोथा नाम से जाना जाता है। यह जगह इसराइल की राजधानी यरुशलम में ईसाई क्षेत्र में है।
2. इस जगह को ही हिल ऑफ़ द केलवेरी कहा जाता है। इस स्थान पर चर्च ऑफ फ्लेजिलेशन है।
3. होली स्कल्प्चर से चर्च ऑफ फ्लेजिलेशन तक के मार्ग को दुख या पीड़ा का मार्ग माना जाता है।
4. यात्रा के दौरान 9 ऐतिहासिक और पवित्र स्थल हैं। चर्च ऑफ फ्लेजिलेशन को वह स्थान माना जाता है, जहां सार्वजनिक रूप से यीशु की निंदा हुई और उन्हें गोलगोथा की पहाड़ी पर क्रॉस पर चढ़ा दिया गया।
