1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. World laughter day 2023

1st Sunday को क्यों मानते हैं World Laughter Day?

World laughter day 2023
World laughter day 2023: आपने कई बार सुना होगा कि 'हंसो, हंसने से खून बढ़ता है।' दरअसल, हसने से हमारे शरीर में रक्त का संचालन बढ़ता है। साथ ही हसने से आपको शारीरिक एवं मानसिक कई तरह के लाभ होते हैं। हंसने के इन्हीं महत्व को हाईलाइट करने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि मई के पहले रविवार को ही क्यों वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है? चलिए इस आर्टिकल के ज़रिए जानते हैं पूरी जानकारी।
 
मई के पहले रविवार को मनाया जाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे?
 
  1. वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुरुआत लाफ्टर योग मूवमेंट के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया द्वारा की गई थी।
  2. इस दिवस को पहली बार मुंबई में 10 मई 1998 को मनाया गया था। 
  3. 10 मई 1998 को रविवार था जिसके कारण हर साल वर्ल्ड लाफ्टर डे मई के पहले रविवार को मनाए जाने लगा।
 
वर्ल्ड लाफ्टर डे के महत्व क्या हैं?
 
  • हमारे मूड हमारे चेहरे पर दिखते हैं और साथ ही अगर कोई व्यक्ति ज़्यादातर उदास रहता है तो उसका चेहरा मुरझाया हुआ लगता है।
  • हंसना हमारी सेहत के लिए अच्छा ही नहीं बल्कि ज़रूरी भी है क्योंकि हंसने से हमारा स्ट्रेस कम होता है और हमारा दिमाग भी पॉजिटिव रहता है।
  • इस दिवस का मकसद है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक ख़ुशी फैलाई जाए ताकि लोग हंसने के महत्व को समझ सकें और ज़्यादा से ज़्यादा हंसने का प्रयास करें।
अगला लेख
mothers day 2023 : मातृ दिवस पर 10 कविताएं