World Food Safety Day खाद्य सुरक्षा दिवस का क्या है इतिहास? जानिए 2023 की थीम
विश्व खाद्य दिवस के लिए स्लोगन, जानिए पूरी जानकारी
World Food Safety Day 2023
क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे?
20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद 7 जून 2019 को पहला विश्व खाद्य सुरखा दिवस मनाया गया था। 3 अगस्त 2020 को वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में सभी स्तरों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए, इस दिवस को मान्यता देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव का महत्व था कि इस दिवस के ज़रिए स्थानीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर खाद्यजनित बीमारी के बोझ को कम किया जा सके।
क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2023 कि थीम?
इस साल 2023 की थीम food standard save lives निर्धारित की गई है। इस थीम के ज़रिए लोगों को अपने फूड स्टैण्डर्ड को बढ़ाना है जिसकी मदद से वो सुरक्षित और साफ़ खाना खा सकें। इस थीम के ज़रिए आपको हर फूड के इंग्रेडिएंट पढ़ने हैं। साथ ही आपको कुछ हाइजीन आदतों को भी अपनाना चाहिए जिससे बैक्टीरिया और वायरस जैसी बिमारियों का खतरा कम होगा। इसके साथ ही सरकार को भी फूड सेफ्टी के लिए कड़े कदम उठाने की ज़रूरत है।
क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का स्लोगन?
इस साल वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का स्लोगन food safety is everyone business निर्धारित किया है। यानि खाद्य की सुरक्षा हर किसी की ज़िम्मेदारी है। अगर आप एक ग्राहक हैं तो खाने की सुरक्षा चेक करना आपकी ज़िमेदारी है। साथ ही सरकार को भी खाने की क्वालिटी, नियम और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुडे कुछ स्लोगन......
- जैसा होगा आहार, वैसे होंगे विचार
- स्वच्छ खाना, सेहत का खजाना
- खाना हो सुरक्षित, बच्चों को करें शिक्षित
- घर का भोजन सेहत बनाए, बहार का भोजन हॉस्पिटल पहुंचाए
- खाने से पहले, खाने के बाद, खाद्य सुरक्षा आपके हाथ
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर इन आदतों को अपनाएं
1. बाजार से फल या सब्ज़ी लाने के बाद उन्हें अच्छे से धोएं।
2. खाने बनाने या खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोएं।
3. कोई भी फूड प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी एक्सपाइरी डेट चेक करें।
4. खाने को सही तापमान में रखें ताकि खाने में वायरस या बैक्टीरिया का खतरा कम हो।
5. फल या सब्ज़ियों को एक साथ न रखें।
