सम्बंधित जानकारी
- भूकंप क्यों आते हैं? कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता?
- क्या facebook पर hashtag लगाना है time waste?
- Nattu Nattu से लेकर Gangnam Style तक ये गाने हैं दुनिया में प्रचलित
- General Facts: Budget 2023 के बारे में क्या जानते हैं आज के युवा?
- फरवरी माह सिर्फ 28 या 29 दिन का ही क्यों होता है, दिलचस्प है जानकारी
पेड़ों को सफेद रंग से क्यों रंगा जाता है?
Tree White Paint
- ईशु शर्मा
सड़क या हाईवे पर सफर करते समय आपने अक्सर देखा होगा कि आस पास के पेड़ सफेद रंग से रंगे हुए होते हैं पर क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? चलिए जानते हैं कि क्या है कारण पेड़ को सफ़ेद रंग से रंगने का......
1. यातायात के लिए-
दरअसल पेड़ों को रंगने का मुख्य कारण यातायात को सतर्क करना है। रात को अंधेरे में स्ट्रीट लाइट होने के बाबजूद भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता, इसलिए पेड़ों को सफेद रंग से रंगा जाता है, क्योंकि सफ़ेद रंग रात में रिफ्लेक्ट होता है और रास्ता देखने में आसानी होती है।
2. पेड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए-
पेड़ों को चुने से पोता जाता है जिसकी वजह से पेड़ में कीड़ें एवं दीमक लगने का खतरा कम होता है। चुना पेड़ों की जड़ों तक जाता है और पेड़ों के कीड़ों का खात्मा करता है, जिससे पेड़ की जड़े कमज़ोर नहीं होती।
3. सूरज की रोशनी से बचाता है-
अक्सर आपने देखा होगा कि पेड़ों में दरार आने लगती है, जिसकी वजह से उनकी छाल तने से अलग होने लगती है। पेड़ों पर सफेद रंग करने से उस पर सूरज की किरणें ज़्यादा प्रभाव नहीं डालती, जिसकी वजह से पेड़ स्वस्थ रहता है।
