GK Update: जानें क्या है यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार
विश्व का ये प्रमुख इंटरनेशनल अवार्ड: जानें क्यों और कब से हुई इसकी शुरुआत
UNESCO International Literacy Prizes
1. साक्षरता के लिए यूनेस्को कन्फ्यूशियस पुरस्कार (3 पुरस्कार)
2005 में स्थापित,ये ग्रामीण क्षेत्रों में वयस्कों और स्कूल से बाहर के युवाओं के समर्थन में कार्यात्मक साक्षरता, तकनीकी वातावरण का लाभ उठाने पर विशेष ध्यान देता है। इसके प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक डिप्लोमा और 30,000 अमेरिकी डॉलर मिलते हैं।
2. यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार (3 पुरस्कार)
कोरिया गणराज्य की सरकार के सहयोग से 1989 में स्थापित ये संस्था मातृभाषा आधारित साक्षरता विकास पर विशेष ध्यान देती है। इसके प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक डिप्लोमा और 20,000 अमेरिकी डॉलर मिलते हैं।
यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया:
आवेदकों को 2024 की थीम "बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता" से संबंधित प्रस्तुतियाँ देने के लिए कहागया था, जिसके लिए आवेदन करते समय दो पुरस्कारों के विशिष्ट फोकस को ध्यान में रखना था। इन पुरस्कारों का वितरण अफ्रीका के वैश्विक उत्सव 9 और 10 सितंबर 2024 को कैमरून के याउंडे में आयोजित किया जाएगा।

