सम्बंधित जानकारी
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड के कुछ रोचक तथ्य
- Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम् और जन गण मन में क्या है अंतर?
- Republic Day 2025 : 26 जनवरी पर क्यों और कैसे दी जाती है 21 तोपों की सलामी?
- Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस की परेड में शौर्य प्रदर्शन के लिए कौन-कौन होते हैं शामिल?
- 76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें
26 जनवरी पर स्कूल में कैसे और क्या करें प्रस्तुति
Republic Day 2025: 26 जनवरी, भारत का गणतंत्र दिवस है। इस वर्ष हम 76वां भारतीय गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस न केवल एक राष्ट्रीय पर्व है, बल्कि यह बच्चों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। अत: इस दिन स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें झंडारोहण, परेड, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति भरे गीत आदि शामिल है। इस खास मौके पर स्कूल में इस दिन प्रस्तुति देना अपनी देशभक्ति की भावना को जगाने का एक शानदार मौका होता है। यदि आप गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुछ प्रस्तुति देने जा रहे हैं तो इसके पूर्व अपनी प्रस्तुति को कई बार अभ्यास करें ताकि आप आत्मविश्वास के साथ बोल सकें। साथ ही वहां उपस्थित होने वाले अतिथि गण तथा अपने दर्शकों के बारे में जानें ताकि आप अपनी प्रस्तुति को उनके अनुसार तैयार कर सकें। साथ ही याद रखें कि आपकी प्रस्तुति से देशभक्ति की भावना जागृत होनी चाहिए।ALSO READ: Republic Day essay: 26 जनवरी पर निबंध
आइए यहां जानते हैं कि आप इस दिन स्कूल में कैसे और क्या प्रस्तुति आप दे सकते हैं...
गणतंत्र दिवस प्रस्तुति के विषय यहां जानें :
• भारत के इतिहास को दर्शाते हुए हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाल सकते हैं।
• इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व और इसके मूल मूल्यों पर चर्चा कर सकते हैं।
• इसके साथ ही भारत की सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति पर प्रस्तुति दे सकते हैं।
• भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के जरिए हम तिरंगे का इतिहास, इसका महत्व और राष्ट्रीय गान का अर्थ समझा सकते हैं।
• अपने कुछ साथियों के साथ मिकलकर भारतीय सेना के योगदान और शौर्य गाथाओं को बता सकते हैं।
• किसी महान भारतीय व्यक्तित्व जैसे कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, खुदीराम बोस, बिरसा मुंडा, लाला लाजपत राय, आदि पर प्रस्तुति दे सकते हैं।
26 जनवरी पर आजमाएं यह प्रस्तुति का तरीका, बजेंगी जोरदार तालियां :ALSO READ: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड के कुछ रोचक तथ्य
• भाषण: आप एक भाषण तैयार कर सकते हैं जिसमें आप भारत के इतिहास, संस्कृति और विरासत के बारे में बताएं।
• पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन: आप पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की मदद से अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।
• कविता/ गीत: आप देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता या गीत गा सकते हैं।
• वीडियो प्रोजेक्ट: आप भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित एक वीडियो प्रोजेक्ट बना सकते हैं।
• नाटक: आप स्वतंत्रता संग्राम या किसी ऐतिहासिक घटना पर आधारित एक छोटा नाटक प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रस्तुति के दौरान ध्यान रखने योग्य कुछ खास बातें :ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति की कविता : जन-गण-मन गीत गाएं
• गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंच से अपनी प्रस्तुति देते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, स्पष्ट और सरल शब्दों का प्रयोग करें।
• दर्शकों से जुड़ें अर्थात् दर्शकों को अपनी बातों में शामिल करें।
• अपनी प्रस्तुति को यूनिक बनाने के लिए कुछ नया जोड़ें।
• विजुअल्स का उपयोग करें: चित्रों, वीडियो और चार्ट्स का उपयोग करके अपनी प्रस्तुति को और अधिक रोचक बना सकते हैं।
• जो भी बोलना है, आत्मविश्वास के साथ बोलें।
• अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें।
• सबसे खास बात समय का ध्यान रखें यानि अपनी बात को समय सीमा के भीतर पूरा करें।
इसके साथ ही प्रस्तुति के बाद यदि दर्शकों के कुछ सवाला हो तो उन सवालों का जवाब अवश्य दें।ALSO READ: Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस के निबंध में लिखें लोकतंत्र के इस महापर्व के असली मायने
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
