सम्बंधित जानकारी
- कब है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें 2023 की थीम
- बच्चे ने लिया है 15 अगस्त के कार्यक्रम में भाग तो ऐसे बढ़ाएं आत्मविश्वास
- 77 वां स्वतंत्रता दिवस 2023 : 9 अगस्त को हुआ था काकोरी काण्ड, जानें पूरी कहानी
- स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2023 की शुरुआत के लिए 8 शायरियां
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस : भारतीय झंडे की दिलचस्प कहानी
International Youth Day 2023: हर युवा को जानना चाहिए स्वामी विवेकानंद के ये 10 कोट्स
international youth day 2023
1. तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।
2. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हांथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
3. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए-आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
4. संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आप की ऊंचाई को खत्म भी कर सकती है।
5. एक बार किसी ने स्वामी विवेकानंद जी से पूछा कि- सब कुछ खोने से ज्यादा बुरा क्या है?
स्वामी विवेकानंद जी ने जवाब दिया-उस उम्मीद को खो देना जिसके भरोसे हम सब कुछ वापस पा सकते हैं।
6. एक विचार लो और उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो,
उसी विचार के बारे में सोचो,
उसी के सपने देखो उसी को जिओ।
7. हमें ऐसी शिक्षा चाहिए,
जिससे चरित्र का निर्माण हो,
मन की शक्ति बड़े,
बुद्धि का विकास हो,
और मनुष्य अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
8. विचार इंसान को महान बनाते हैं,
और विचार ही इंसान को नीचे गिराते हैं।
9. किसी मकसद के लिए खड़े हो तो एक पेड़ की तरह,
जियो तो एक बीज की तरह,
ताकि दोबारा उगकर उसी मकसद के लिए
फिर से जंग कर सको।
10. युवा वही होता है,
जिसके हाथों में शक्ति,
पैरों में गति,हृदय में ऊर्जा
और आंखों में सपने होते हैं।
अगला लेख
