सम्बंधित जानकारी
- Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को 10वें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
- गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को नौवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
- Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव के 10वें दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त
- Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव के नौवें दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त
- गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को आठवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को 11वें दिन कौनसा भोग लगाएं और प्रसाद चढ़ाएं
ganesh bhog : आज गणेशोत्सव के पावन पर्व का अंतिम दिन है और इस खास अवसर पर आप गणेश पूजन के दौरान उन्हें आटे के हलवे का भोग लगाकर प्रसन्न करके वरदान पा सकते हैं। आइए जानते हैं गेहुं के आटे से शाही हलवा का नैवेद्य कैसे बनाएं, खास तौर पर श्री गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए।
गणेश विसर्जन से पहले यह नैवेद्य बना लें। यहां जानिए आसान विधि...
शाही हलवा-
आपको इसे बनाने के लिए 100 ग्राम या 1 कटोरी गेहुं का आटा, 100 ग्राम अथवा 1 से सवा कटोरी शकर, 2 बड़े चम्मच देसी शुद्ध घी, 1/2 कटोरी मेवा कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 केसर के लच्छे इत्यादि सामग्री तैयार रखना होगी।
विधि जानें :
आइए अब इसे बनाना शुरू करें-
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें।
गेहूं का छना हुआ आटा डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें।
अब 2 कप गर्म पानी डालकर जल्दी-जल्दी चलाएं।
थोड़ा गाढ़ा होने पर शकर मिलाएं और हिलाते रहें।
जब हलवा घी छो़ड़ने लगे, तब मेवे की कतरन और इलायची पाउडर बुरकाएं।
ऊपर से केसर के लच्छे डालें।
आंच बंद कर दें और तैयार शाही हलवे का भोग श्री गणेश को भोग लगाएं।
