सम्बंधित जानकारी
- Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के बाद यदि नहीं करना चाहते हैं गणपति मूर्ति का विसर्जन तो क्या करें?
- गणपति के लिए भोग/प्रसाद की 5 आसान रेसिपी
- Ganesh Chaturthi 2025: बाजार में मिल रहे हैं तरह- तरह के मोदक, इनका भोग लगाना उचित या अनुचित?
- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव के पांचवें दिन का नैवेद्य और मंत्र, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
- Ganesh chaturthi 2025: गणेशजी की दाईं और बाईं सूंड का रहस्य
Ganesh chaturthi 2025: गणेश विसर्जन कितने दिनों में कहां कब होता है?
Ganesh Visarjan 2025: हिंदू माह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक गणेश उत्सव चलते है। पहले दिन गणेश चतुर्थी रहती है जिस दिन भगवान गणपति का जन्म हुआ था और इसके बाद 10वें दिन चतुर्दशी रहती है जिसे अनंत चतुर्दशी कहते हैं इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है, परंतु महाराष्ट्र में अलग अलग दिन विसर्जन होता है।
1. कोकणस्थ: महाराष्ट्र के कोकणस्थ समुदाय में डेढ़ दिन में गणपति प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं।
2. देशस्थ: महाराष्ट्र के देशस्थ समुदाय के लोग 3, 5 या 7वें दिन विसर्जन करते हैं। जिस परिवार में जैसी परंपरा है वह वैसी परंपरा का निर्वहन करता है। अधिकतर लोग ज्येष्ठा गौरी स्थापना के पहले और कुछ ज्येष्ठा गौरी के विसर्जन के समय गणपति का विसर्जन करते हैं।
3. अन्य क्षेत्रों में: महाराष्ट्र के अलावा अन्य जगह पर 10वें दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन होता है। खासकर मध्यप्रदेश और उत्तर भारत में यह परंपरा है।
हालांकि यह भी कहा जाता है कि गणेश उत्सव और विसर्जन की परंपरा की शुरुआत महाराष्ट्र में हुई थी। क्योंकि, उत्तर भारत से भगवान गणेश अपने भाई कार्तिकेय से मिलने महाराष्ट्र गए थे। वहां वे 10 दिन रुके थे। इसके बाद उनकी सम्मान के साथ विदाई हुई थी।
