सम्बंधित जानकारी
- मिट्टी के गणेश नहीं हैं, मिट्टी की प्रतिमा है... ध्यान दीजिए...
- जब घर में हो विराजित श्री गणेश तो यह 15 काम बिलकुल न करें वरना...
- 21 दूर्वा, 10 मंत्र, 10 दिन.... यह है श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाने की सबसे सही विधि
- श्री गजानन के यह 32 रूप हैं सबसे खास, जानिए उनके मंगलकारी अवतार
- घर में कैसे रखें गणपति की प्रतिमा, तस्वीर या शो पीस, वास्तु दोष दूर करना है तो यह जरूर पढ़ें
श्री गणेश महोत्सव के 10 दिन तक कौन सा भोग लगाएं, जानिए राशि अनुसार 12 मंत्र और 12 प्रसाद
श्री गणेश के 10 दिवसीय महोत्सव पर हर किसी की मंशा है कि मनचाहा वरदान मिल जाए। हर कामना पूरी हो जाए। मंत्र और पूजन विधि तलाशी जा रही है। आइए जानते हैं 12 राशियों के अनुसार 12 मंत्र और 12 भोग जो प्रसन्न करेंगे लंबोदर विनायक को ....
मेष-इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की पूजा करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥
प्रसाद : छुआरा और गु़ड़ के लड्डू
वृष- इस राशि के लोगों को विनायक स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं।
प्रसाद : मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू
मिथुन-इस राशि के लोगों को लक्ष्मी-गणेश की आराधना करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानायं स्वाहा॥
प्रसाद : मूंग के लड्डू, लाल फल
कर्क- इस राशि के लोगों को एकदंत की अर्चना करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ एकदंताय हुं॥
प्रसाद : मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर।
सिंह -इस राशि के लोगों को लंबोदर गणेश का पूजन करना चाहिए।
मंत्र : ॐ लंबोदराय नम:
प्रसाद : छुआरा
कन्या- इस राशि के लोगों को गजानन का पूजन शुभ रहेगा।
मंत्र : ॐ गं गणपतयै नमः॥
प्रसाद : हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश।
तुला- इस राशि के लोगों को शक्तिविनायक का अर्चन करना चाहिए।
मंत्र : ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं॥
प्रसाद : मिश्री, लड्डू और केला।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की साधना करना चाहिए।
मंत्र : ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥
प्रसाद: छुआरा और गु़ड़ के लड्डू
धनु- इस राशि के लोगों को हरिद्रारूप की पूजा करनी चाहिए।
मंत्र : हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा॥
प्रसाद : मोदक व केला
मकर- इस राशि के लोगों के लिए लम्बोदर रूप शुभ हैं।
मंत्र : ॐ लम्बोदराय नमः
प्रसाद : मोदक , किशमिश, तिल के लड्डू
कुंभ- कुंभ राशि के लिए सर्वेश्वर रूप कल्याणकारी हैं।
मंत्र : ॐ सर्वेश्वराय नमः
प्रसाद : गु़ड़ के लड्डू व हरे फल
मीन- इस राशि के लिए सिद्धि विनायक पूजनीय हैं
मंत्र : ॐ सिद्धि विनायकाय नमः
प्रसाद : बेसन के लड्डू, केला, बादाम
