सम्बंधित जानकारी
- श्री गणेश के ये 7 दुर्लभ धन मंत्र आपको कहीं नहीं मिलेंगे
- जानिए भगवान श्री गणेश के 12 नाम मंत्र और 1 कुबेर मंत्र,हर संकट का करेंगे अंत
- Ganesha Rashi Mantra : 10 दिनों तक रोज जपें श्री गणेश राशि मंत्र
- कठिन मंत्र नहीं बोल सकते हैं तो श्री गणेश के ये 11 मंत्र आपके लिए हैं
- Shri Ganesha Mantra : भगवान श्रीगणेश के तुरंत असरकारी मंत्र
श्री गणेश के 8 ऐसे पौराणिक मंत्र जो जीवन को बदल देने की ताकत रखते हैं...
श्री गणेश के उत्सव के 10 दिनों में जीवन की हर समस्या का समाधान पाया जा सकता है। प्रस्तुत है 8 ऐसे विलक्षण मंत्र जिनके जाप से हर तरह की परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है...प्रेम,यश,सफलता,खुशी और प्रगति के परचम लहराए जा सकते हैं....
1. ॐ गं गणपतये नम:।'
यह मंत्र करियर में सफलता देता है।
2. 'ॐ वक्रतुण्डाय हुं।'
यह मंत्र शत्रुओं से बचाता है।
3. 'ॐ मेघोत्काय स्वाहा।'
यह मंत्र प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है।
4. 'ॐ गं हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा।'
उच्छिष्ट गणपति का मंत्र तांत्रिक क्रियाओं से रक्षा करता है।
5. 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं क्लीं क्लीं गणपति वर वरद सर्व लोकं में वशमानय स्वाहा।'
यह मंत्र आकर्षण शक्ति में वृद्धि करता है।साक्षात्कार में सफलता दिलाता है। समाज में प्रतिष्ठा देता है।
6. 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।'
यह मंत्र भी आकर्षण शक्ति में वृद्धि करता है। प्रेम,विवाह,दाम्पत्य सम्बंधों में रस घोलता है।
7. 'ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।'
कोई ऐसा संकट जिससे आप उबर नहीं पा रहे हैं तो यह मंत्र सहारा हो सकता है।
8. 'ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा'
यह मंत्र समाज में लोक प्रिय बनाता है। जीवन में आनंद केअवसर पैदा करता है। तनाव से दूर रखता है।
