सम्बंधित जानकारी
- तीज पर अच्छा दिन देख कर ही बनाएं सत्तू के व्यंजन, जानें क्यों ? अभी नोट करें रेसिपी
- चतुर्थी भोग: आज श्री गणेश को अर्पित करें यह खास प्रसाद, अभी नोट करें
- Teej 2023: तीज पर बनाएं ये 5 स्पेशल डिशेज, नोट करें रेसिपी
- कुकर की सीटी से फैलती है दाल तो इन टिप्स को करें फॉलो
- इस व्रत में बनाएं स्वादिष्ट मखाने की बर्फी
गणपति बप्पा को लगाएं मोदक का भोग, अभी नोट करें मगज मोदक की रेसिपी
Magaj ke Modak Recipes: कवर सामग्री : 1 कप चावल आटा, 1/2 कप मैदा, 2 चम्मच देशी घी, देशी घी, केसर, चुटकी भर नमक।
सामग्री (भरावन) : 1/4 कप रवा, 1/2 कप बेसन, 3/4 कप पिसी शकर, किशमिश-काजू, पिस्ता-बादाम की कतरन पाव कटोरी, 1 चम्मच इलायची पावडर।
विधि : श्री गणेश को प्रिय मगज के मोदक बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में 1 बड़ा चम्मच घी और रवा मिला कर भूरा होने तक सेंकें। अब ठंडा करें व भरावन की सभी सामग्री मिला लें। चावल आटा, मैदा, घी, केसर, नमक डाल कर एक साथ गूंथ लें।
छोटी-छोटी पतली पूरियां बेलें व मगज के मिश्रण का भरकर सभी मोदक तैयार करें। फिर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। तैयार मगज के लाजबाव मोदक से श्री गणेश को भोग लगाकर प्रसन्न करें।
