सम्बंधित जानकारी
- G-20 Summit : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- सम्मेलन ने साबित कि G20 सबसे अहम मुद्दों का अब भी समाधान निकाल सकता है
- G-20 Summit : दिल्ली घोषणा पत्र को लेकर शशि थरूर बोले- आम सहमति बनना भारत के लिए गर्व का क्षण...
- G-20 Summit : मुर्मू और मोदी ने भव्य रात्रिभोज में G20 नेताओं का किया स्वागत, परोसे गए मोटे अनाज से तैयार व्यंजन
- G-20 Summit : यूक्रेन में शांति की वकालत, आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा, G-20 Summit के पहले दिन की ये बातें रहीं खास...
- G-20 Summit : PM मोदी ने की इटली की प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता
G-20 Summit : तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन बोले- भारत हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार...
G-20 Summit : तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने रविवार को कहा कि भारत दक्षिण एशिया में उनके देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक क्षमता का इस्तेमाल करने का विश्वास व्यक्त किया। एर्दोआन ने अफ्रीकी संघ के जी-20 का सदस्य बनने की भी सराहना की और कहा कि इससे इस समूह को मजबूती मिलेगी।
जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद एर्दोआन ने कहा कि शिखर सम्मेलन के इतर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, दक्षिण एशिया में भारत हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
एर्दोआन ने कहा कि हम इस वर्ष की शुरुआत में तुर्किए में हुए चुनाव के बाद मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग की क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे। एर्दोआन ने अफ्रीकी संघ के जी-20 का सदस्य बनने की भी सराहना की और कहा कि इससे इस समूह को मजबूती मिलेगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
