सम्बंधित जानकारी
- G-20 summit : प्रधानमंत्री मोदी ने बदली डीपी, भारत मंडपम की तस्वीर लगाई (Live Updates)
- भारत पहुंचीं IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, एयरपोर्ट पर किया डांस
- बाइडेन जिस होटल में रहेंगे वहां क्या है सुविधा, अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले में क्या है खास?
- जिनपिंग के दिल्ली न आने क्यों खुश हैं इटली की PM मेलोनी?
- g20 summit: NDMC ने समन्वय व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पेश किए नियंत्रण कक्ष नंबर
भारत मंडपम् में डिजिटल इंडिया की झलक, UPI से लेकर ई-संजीवनी तक का प्रदर्शन
g20 summit: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) यहां 9 सितंबर को शुरू हो रहा है और इसके आयोजन स्थल पर देश की कुछ प्रमुख डिजिटल लोक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है जिनमें यूपीआई (UPI) से लेकर टेलीमेडिसिन (telemedicine) सेवा ई-संजीवनी (e-Sanjeevani) तक शामिल हैं।
आयोजन स्थल भारत मंडपम् में 'डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन' की स्थापना की गई है, जहां अतिथि आभासी वास्तविकता (वर्चुअल रियलिटी) के जरिए डिजिटल इंडिया यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। सरकार ने इस जोन को शिखर सम्मेलन स्थल का एक 'प्रमुख आकर्षण' बताया जिसे हॉल नंबर 4 और 14 में स्थापित किया गया है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित भाषा मंच भाषिणी, आधार, डिजीलॉकर और दीक्षा पोर्टल का भी यहां प्रदर्शन किया गया है। जी20 प्रतिनिधि ई-संजीवनी 'कियोस्क' के जरिए डिजिटल लोक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति का अनुभव कर सकेंगे।
गुरुवार देर रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट में जी20 के लिए 'भारत मंडपम्' में प्रतिनिधियों के लिए स्थापित विभिन्न सुविधाओं की झलक पेश की गई। इनमें 'आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन' एवं 'डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन' भी शामिल हैं।
VIDEO | "It is an exhibition of Digital India journey which aims to demonstrate the various milestones and projects of Digital India with the help of cycling," says Abhishek Singh, CEO of Digital India Corporation, on a stall installed at Bharat Mandapam, the venue of #G20Summit. pic.twitter.com/Brji9sjsCs
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2023
इस लघु वीडियो में जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला सभी सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए कार्यालयों की भी एक झलक देते हैं। श्रृंगला ने इस वीडियो में कहा कि डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन में भारत के डिजिटल लोक बुनियादी ढांचे और देश के विकास की यात्रा में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रदर्शित किया गया है।(भाषा)
