सम्बंधित जानकारी
- 6 अगस्त को है Friendship Day 2023 : दोस्ती के सितारे, ज्योतिष के इशारे
- Friendship Day Color : दोस्ती के हैं पांच रंग, गुलाबी, पीला, नारंगी, नीला और लाल
- Friendship Day: सोशल मीडिया पर दोस्त बनाने से पहले जान लें ये 5 बातें
- फ्रेंडशिप डे 2023: इन 7 बातों से जान सकते हैं कि आपका सच्चा दोस्त कौन है?
- National Best Friend Day : जून में कब है बेस्ट फ्रेंड डे, जानिए कोट्स और कविताएं
कॉलेज में दोस्त कैसे बनाएं? Introvert जान लें ये बातें
how to make friends as an introvert
1. कॉलेज क्लब जॉइन करें: आज के समय में भारत के अधिकतर कॉलेज में क्लब होते हैं। क्लब की मदद से आप कई लोगों से जुड़ सकते हैं। आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार क्लब को जॉइन कर सकते हैं। क्लब की मदद से न सिर्फ आप नए दोस्त बल्कि अपनी पर्सनालिटी को भी विकसित कर सकते हैं। अगर आपके कॉलेज में कोई क्लब नहीं है तो कॉलेज की ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी में शामिल होने की कोशिश करें।
2. सोशल मीडिया का इस्तेमाल: आज के समय में लोग सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट की मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़े और उनके बारे में जानें। साथ ही सोशल मीडिया की मदद से अपने टैलेंट को भी दिखाने की कोशिश करें। आप अपने टैलेंट की मदद से कई लोगों को दोस्त बना सकते हैं। इसके साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर इंटरैक्ट करने की कोशिश करें।
3. दोस्तों की मदद से दोस्त बनाएं: आप अपने दोस्तों की मदद से दोस्त बना सकते हैं। आप अपने दोस्तों के दोस्त को जानने की कोशिश करें। साथ ही आप अपने इंटरेस्ट की बातें भी उनसे शेयर कर सकते हैं। कॉलेज लाइफ में अपने दोस्तों के दोस्त से मिलना या नए लोगों से मिलना बहुत आम होता है। इसकी मदद से आपकी पर्सनालिटी भी विकसित होती है और आपको कई तरह की नई चीज़ें जानने मिलती हैं।
4. कॉलेज के इवेंट अटेंड करें: कॉलेज के इवेंट कॉलेज लाइफ को यादगार बनाने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। इवेंट की मदद से कई लोग अच्छे दोस्त बनते हैं। साथ ही आपको किसी व्यक्ति के बारे में ज्यादा जानने के लिए मिलता है। पढाई के अलावा अपने टैलेंट को दिखाने के लिए कॉलेज इवेंट अटेंड करना ज़रूरी होता है। स्टूडेंट के साथ ही आप टीचर की नज़रों में भी आते हैं।
5. फ्रेंडली और विनम्र व्यक्ति बनें: आपको नए दोस्त बनाने के लिए खुद को बदलने को बिलकुल ज़रूरत नहीं है। आप लोगों से फ्रेंडली और विनम्र होकर बात करें। साथ ही सबसे सम्मान से बात करें। आपके बात का करने का तरीका भी लोगों को आकर्षित करता है। इसलिए ज्यादा रुड न हो और अपने क्लासमेट की मदद करने की कोशिश करें।
