सम्बंधित जानकारी
- भारत में कब मनाते हैं फ्रेंडशिप डे, जानें मित्रता दिवस की 7 खास बातें
- फ्रेंडशिप डे: आपका बेस्ट फ्रेंड ही सिखाता है आपको ये 5 चीजें
- फ्रेंडशिप डे पर क्या कहते हैं गौतम बुद्ध, जानें मित्रता पर खास विचार
- कॉलेज में दोस्त कैसे बनाएं? Introvert जान लें ये बातें
- 6 अगस्त को है Friendship Day 2023 : दोस्ती के सितारे, ज्योतिष के इशारे
इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ये खास बॉलीवुड गाने
friendship day 2023
फ्रेंडशिप डे के लिए खास गाने
1. तेरे जैसा यार कहां: ये गाना तो आपने ज़रूर सुना होगा और शायद कई बार सिन भी चुके होंगे। अगर आप ओल्ड बॉलीवुड के दीवाने हैं या आपके दोस्त को अमिताभ बच्चन पसंद है तो ये गाना इस फ्रेंडशिप डे के लिए बेहतरीन है।
2. तेरा यार हूं मैं: ये गाना 2018 में रिलीज़ हुआ था पर आज भी इस गाने को सुनने के बाद कहीं-न-कहीं हम इमोशनल हो ही जाते हैं। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप में हैं या आप अपने दोस्त को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं या आपके दोस्त का क्रश कार्तिक आर्यन है तो आप ये गाना ज़रूर अपने दोस्त को डेडिकेट करें।
3. ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे: ये गाना आपके चड्डी-बड्डी यार के लिए एक दम परफेक्ट है। अगर आपकी दोस्ती बहुत पुरानी है तो आप ये पुराना गाना अपनी दोस्ती को डेडिकेट कर सकते हैं। ओल्ड इस गोल्ड कैप्शन के साथ आप मज़ेदार पोस्ट भी शेयर कर सकते हैं।
4. यारों: ये शब्द सुनते ही आपको पूरी लिरिक्स याद आ गई होगी। अगर आपके दोस्त को केके के गाने बहुत पसंद हैं और आप अपनी यादों के ज़रिए अपने दोस्त को इमोशनल करना चाहते हैं तो ये गाना आप इस्तेमाल कर सकते हैं। ये खुबसूरत गाना आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंड्स के साथ शेयर कर के उन्हें थोडा इमोशनल कर सकते हैं।
5. जाने क्यों: आप अपने मस्तीखोर दोस्त के लिए ये गाना इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इस फ्रेंडशिप डे आप अपने दोस्त की फनी विडियो और फोटो शेयर कर बता सकते हैं कि वो आपके लिए कितने ज़रूरी हैं। ये गाना काफी रिफ्रेशिंग हैं और ये गाना सुनने के बाद आपका मूड बिलकुल ठीक हो जाएगा।
6. अतरंगी यारी: ये गाना काफी ज्यादा epic है और अमिताभ बच्चन की आवाज़ ने इस गाने को और भी इमोशनल बना दिया है। इस फ्रेंडशिप डे ये गाना आपको आपकी दोस्ती की यादों में ले जाएगा। साथ ही इस गाने की वीडियो भी काफी अच्छी है जो आपको देखनी चाहिए।
