सम्बंधित जानकारी
- Fifa WC 2018 : पुर्तगाल को 2-1 से हराकर उरुग्वे अंतिम आठ में, कवानी ने तोड़ा रोनाल्डो का सपना
- FIFA WC 2018 : डेसचैम्प्स ने फ्रांस के प्रदर्शन को सलाम किया
- FIFA WC 2018 : विश्व कप में पहली बार भिड़ेंगे क्रोएशिया-डेनमार्क
- FIFA WC 2018 : बेल्जियम के 16 गोल, मिल जाएगा टीवी का पूरा पैसा
- FIFA WC 2018 : फ्रांस ने 4-3 से हराकर खत्म किया अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर
FIFA WC 2018 : विश्व कप मैच में नवनाजी बैनर के लिए फीफा ने रूस पर जुर्माना लगाया
मॉस्को। रूस सॉकर महासंघ पर फीफा ने जुर्माना लगाया है, क्योंकि एक प्रशंसक ने विश्व कप मैच के दौरान नवनाजी बैनर दिखाया। समारा में उरुग्वे के खिलाफ टीम की 0-3 से हार के दौरान 'भेदभावपूर्ण बैनर' दिखाया गया जिसके लिए फीफा के अनुशासनात्मक आयोग ने रूस के महासंघ पर 10 हजार 100 डॉलर का जुर्माना लगाया है।
फीफा और विश्व कप मैचों में काम कर रहे निगरानी विशेषज्ञों ने कहा कि बैनर में 88 नंबर शामिल था जिसे 'हेल हिटलर' के कोड के रूप में मान्यता हासिल है, क्योंकि 'एच' अंग्रेजी वर्णमाला का 8वां अक्षर है।
एक अन्य मामले में फीफा ने विश्व कप में दूसरी बार एक प्रशंसक के चेतनिक बैनर दिखाने पर सर्बिया महासंघ पर जुर्माना लगाया। सर्बिया को राजनीतिक और आक्रामक बैनर दिखाने के लिए 20,200 डॉलर का भुगतान करना होगा। यह बैनर ब्राजील के खिलाफ मॉस्को में बुधवार को टीम की 0-2 की हार के दौरान दिखाया गया। (भाषा)
