1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. French team

FIFA WC 2018 : विश्व कप विजेता फ्रांसीसी टीम का स्वदेश लौटने पर नायकों की तरह स्वागत

French team
पेरिस। विश्व कप विजेता फ्रांसीसी टीम के स्वदेश लौटने पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया और हजारों की तादाद में चैम्प्स एलिसीस पर फुटबॉलप्रेमी मौजूद थे।
 
 
खिलाड़ियों को फायर ब्रिगेड ने 'वॉटर सैल्यूट' दिया और एयर फ्रांस के जेट पर पानी की बौछार की गई। सबसे पहले विमान से कप्तान हुजो लोरिस और कोच दिदिएर देसचैम्प्स निकले।
 
उन्होंने रेड कारपेट पर चलते हुए ट्रॉफी हवा में लहराई। अब खिलाड़ियों क विजय जुलूस एलिसी पैलेस से शुरू होगा। (भाषा)
अगला लेख
आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात के सात जिलों में बिगड़े हालात, एयरफोर्स अलर्ट