सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : चोट के बावजूद कोंपानी बेल्जियम की विश्व कप टीम में
- FIFA WC 2018 : लेरॉय सेन को जर्मन टीम में मिडफील्डर जगह नहीं, गोलकीपर नूयेर शामिल
- काहिल के पास अंतिम बार ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने का मौका, कौन-कौन टीम में है शामिल
- FIFA WC 2018: क्या ख़ास है इस बार की गेंद में, जानिए क्या हुए है बदलाव
- FIFA WC 2018 : महिलाओं में भी बढ़ रहा है फुटबॉल का आकर्षण, कुछ के लिए 'विश्व कप' बन जाता है 'सौतन
FIFA WC 2018 : फीफा विश्व कप ट्रॉफी का भार वीनस के हाथों में
हिन्दू पुराणों के अनुसार पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी हुई है। यूनानी मानते हैं कि पृथ्वी का बोझ उनके देवता एटलस ने उठा रखा है। हिन्दू पुराणों के अनुसार ग्रहों को सोम (चन्द्र), मंगल, बुध, गुरु (बृहसपति), शुक्र, शनि तक के नाम दिए हैं, तो यूनानियों ने प्रत्येक ग्रह का नाम अपने देवताओं के नाम पर रखा है, जैसा कि मर्करी, मार्स, ज्यूपीटर, प्लूटो, सेटर्न, यूरेनम और नेप्च्यून।
इन ग्रहों में 'वीनस' भी शामिल है, जो इकलौता ऐसा ग्रह है जिसका नाम सौन्दर्य की देवी के नाम पर रखा गया है। वीनस को न सिर्फ ग्रीस बल्कि पूरी दुनिया में सौंदर्य, प्रेम और बुद्धि की देवी के रूप में माना जाता है।
यदि आप फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को गौर से देखें तो 18 कैरेट सोने की बनी 6.1 किलो वजनी ट्रॉफी में दो मानव आकृतियां आगे-पीछे से धरती को बाजुओं में उठाए हुए नजर आएंगी। मान्यता यह है कि वीनस ने ही इसे अपने दोनों हाथों में उठा रखा है।
