सम्बंधित जानकारी
- पोटॅटो टिक्की विथ पनीर, जानिए झटपट कैसे बनाएं यह व्यंजन?
- सावन माह में व्रत में खा सकेंगे ये 6 साबूदाना रेसिपीज, जरूर ट्राय करें
- Sawan 2022: सावन व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे के पकोड़े, जानें रेसिपी
- व्रत रखने से पहले जान लीजिए यह रेसिपी, कैसे बनाएं फलाहारी मोरधन कचोरी
- Sawan 2022: कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स, व्रत है तो 10 मिनट में यूं करें तैयार, जानें रेसिपी
फलाहारी थाली पीठ कैसे बनाते हैं, नोट कर लें ये सरल विधि
Thali peeth Recipe
सामग्री :Thali peeth Ingredient
250 ग्राम साबूदाना, 1/2 कटोरी भूने हुए मूंगफली दाना, 1 खीरा ककड़ी, 2 पतली हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच शकर, देसी शुद्ध घी, सेंधा नमक स्वाद के अनुसार, 1/4 कटोरी बारीक कटा हरा धनिया।
विधि : Falahari Thali peeth Recipe
- अगर आप व्रत-उपवास रख रहे हैं तो फलाहारी थाली पीठ बनाने के लिए 250 ग्राम साबूदाने को एक-दो घंटे के लिए भीगो कर रख दें।
- भूने दाने के छिलके उतार लें और मिक्सी में पीस लें।
- अब ककड़ी को छिलकर कद्दूकस करके उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ दें।
- उपरोक्त सभी सामग्री साबूदाने में डालें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर उसे गूंथ लें।
- तैयार मसाले की थोड़ी बड़ी साइज की लोई बना लें।
- अब हथेली पर घी या पानी की सहायता से उसे थाप कर पूरी या पूरी से थोड़े बड़े आकार में तैयार कर लें।
- इसे अधिक पतली रोटी की तरह न करें, थोड़ी मोटी रहने दें।
- अब कड़ाही में 1/2 छोटा चम्मच घी गरम करके थोड़ा-सा जीरा डालें और उसमें थाली पीठ रख दें।
- इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंक लें। जरूरत हो तो ऊपर से और घी साइड की किनारों से छोड़ें।
- दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने के पश्चात व्रत में खाने योग्य गरमा-गरम स्वादिष्ट फलाहारी थाली पीठ सर्व करें।
- परोसते समय हरी चटनी या दही का रायते भी सर्व करें।
अगला लेख
