सम्बंधित जानकारी
- श्रावण का खान-पान: लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी
- श्रावण फूड : आज फलाहार में बनाएं Tasty पनीर कटलेट, पढ़ें सरल विधि
- Shravan Recipe : लाजवाब चटपटा टिक्का, स्वाद ऐसा कि हर किसी के मन भाए
- Navratri Special Recipe : लौकी और खोया का जायकेदार हलवा, जानिए कैसे बनाएं आसान विधि से
- Shravan Special : श्रावण में व्रत कर रहे हैं तो घर पर ही बनाएं Crunchy Banana Chips, पढ़ें आसान रेसिपी
श्रावण में बनाएं खाने में मजेदार चटपटे साबूदाना कटलेट, पढ़ें आसान विधि
सामग्री :
250 ग्राम उबले हुए आलू, 1 कप साबूदाना, सेंधा नमक व काली मिर्च पाउडर (अपने स्वादानुसार), 1/2 कप भुनी मूंगफली, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 कप बारिक कटा हरा धनिया, 1/2 नीबू, तलने के लिए तेल।
विधि :
सबसे पहले साबूदाने को धोकर पानी में भिगो दें। थोड़ी देर बाद इसका पानी निथारकर 1-2 घंटे के लिए रख दें। अब मूंगफली को दरदरा पीस लें और आलू को छीलकर मैश करें। इसमें साबूदाना, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, नीबू का रस तथा पिसी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। साबूदान-आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का सा चपटा कर दें। अब इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। लीजिए मजेदार चटपटे साबूदाना कटलेट तैयार हैं। अब हरी चटनी के साथ गरमा-गरम पेश करें।
ALSO READ: श्रावण का खान-पान: लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी
