सम्बंधित जानकारी
- Today’s fast recipe: चटपटा फलाहारी नमकीन बनाने की आसान रेसिपी
- Today’s fast recipe: नवरात्रि फलाहार : कैसे बनाएं चटपटा साबूदाना बड़ा, पढ़ें सरल विधि
- Today’s fast recipe: मन को लुभाते चटपटे फलाहारी पेटिस, इस नवरात्रि में अवश्य ट्राय करें
- Today’s fast recipe: नवरात्रि में इस भोग से माता रानी होंगी प्रसन्न, जानिए कैसे बनाएं घर पर
- Today’s fast recipe : व्रत का खान-पान : चटपटी फलाहारी टिकिया, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे
Today’s fast recipe : नवरात्रि फलाहार : केले की नमकीन चटपटी पूरी
Namkeen Falahar puri
सामग्री :
250 ग्राम सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा, 2 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच सौंफ, सेंधा नमक स्वादानुसार, चुटकी भर शक्कर, पाव चम्मच काली मिर्च पावडर, बारीक कटा हरा धनिया, तलने के लिए घी अथवा तेल।
विधि :
सबसे पहले कच्चे केले को उबाल लें। ठंडे होने पर छिलके उतार कर हाथ से मैश कर लें। अब एक थाली में सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा लेकर छान लें। उसमें उपरोक्त मसाला सामग्री और केले का मिश्रण मिलाएं। अब आटे को गूंथ कर 10-15 मिनट कपड़े से ढंककर रख दें।
अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरियां बेल लें। एक कड़ाही में घी/तेल गरम करके केले की फलाहारी पूरी कुरकुरी होने तक तल लें। गरमा-गरम पूरी को दही के रायते या हरी चटनी के साथ पेश करें।
- राजश्री कासलीवाल
