सम्बंधित जानकारी
- फलाहार का विशेष व्यंजन है चटपटा साबूदाना बड़ा
- कैसे बनाएं साबूदाने के लज्जतदार थालीपीठ, पढ़ें 7 सरल स्टेप्स...
- व्रत का खान-पान : चटपटी आलू-साबूदाना टिकिया बनाने की आसान विधि
- श्रावण मास में बनाएं झटपट बनने वाला शाही बनाना हलवा, पढ़ें आसान विधि...
- बस 4 स्टेप्स आजमाएं, बन जाएगी चटपटी फलाहारी पानीफल (सिंघाड़ा) पकौड़ी
श्रावण में बनाएं चटपटे साबूदाना पनीरी रोल, पढ़ें सरल विधि। Paneer Roll
सामग्री :
500 ग्राम पनीर, 1/2 कप बारीक साबूदाना, 1 छोटा चम्मच कुट्टू का आटा, 1 बड़ा चम्मच काजू की बारीक कतरन, 2 साबुत लाल मिर्च, 2-3 हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, सेंधा नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधि :
* साबूदाने को एक कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें।
* हरा धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें।
* लाल मिर्च, काजू के टुकड़े करें और पनीर मैश कर लें।
* भीगे साबूदाने का पानी छानकर इसमें सामग्री अच्छी तरह मिलाएं।
* मिश्रण को मनचाहा आकार देकर तल लें।
* हरी चटनी या रायते के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
