सम्बंधित जानकारी
- Blouse and Saree Combination : साड़ी और ब्लॉउज के बेहतरीन कॉम्बिनेशन जो आपको देगा परफेक्ट लुक
- Styling Tips : स्लिम लुक चाहती हैं तो इन कलर को करें अपने वार्डरोब में शामिल
- Fashion Tips : ग्लैमरस और फैशनेबल लुक पाने के लिए अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स
- Fashion Tips : दुपट्टे के अलग-अलग पैटर्न के साथ पाएं बेहतरीन लुक
Fashion Tips : फ्लोरल ज्वेलरी के साथ पाएं परफेक्ट लुक, रखें इन बातों का ख्याल
शादी में दुल्हन बेस्ट लुक के लिए अपनी तमाम तरह की तैयारियां करती है। और करना भी चाहिए, क्योंकि शादी हर लड़की के जीवन के लिए बहुत खास दिन होता है। किसी भी चीज में कोई कमी न रह जाएं इसलिए, वे अपनी ज्वैलरी से लेकर अपने फुटवेयर तक का पूरा ख्याल रखती है। इसके साथ ही हर लड़की चाहती है, कि वे हर ट्रेंडिग फैशन से अपडेट रहें। अगर आपकी शादी करीब है और आप न्यू और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो ऐसे में आप फ्लोरल ज्चैलरी को चुन सकती हैं। फ्लोरल ज्चैलरी पिछले कुछ समय से काफी चलन में है जिसे बहुत पसंद भी किया जाता है।
खासतौर से, मेहंदी से लेकर हल्दी की रस्म में फ्लोरल ज्चैलरी एक बेहतरीन लुक देती है। खासकर हल्दी की रस्म में आप फ्लोरल ज्वैलरी को चुनकर एक दम परफेक्ट लुक पा सकती है, लेकिन इससे खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। वो क्या है आइए जानते हैं....
जब आप फ्लोरल ज्चैलरी सिलेक्ट करें, तो सबसे पहले आपको फूलों का चयन सही तरह से करना चाहिए। दरअसल, फ्लोरल ज्चैलरी में अमूमन तीन तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। ताजे फूल, सूखे फूल और गोटा के फूल। अगर आप फ्लोरल ज्चैलरी को सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करती हैं, तो फ्रेश फूलों को चुन सकती है। वहीं सूखे फूल और गोटा के फूल की ज्वैलरी को आप बाद में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
ओकेजन का ख्याल रखते हुए फ्लोरल ज्चैलरी को चुनें। मेहंदी के लिए फ्लोरल ज्वैलरी चुन रही है, तो कलर का ख्याल रखें मेहंदी के हिसाब से इसे खरीदें। अगर हल्दी के लिए सोच रही है, तो उस हिसाब से आप सिलेक्ट करें। मेहंदी के फंक्शन के लिए अगर आप फ्लौरल ज्वैलरी लेना चाहती है, तो बिलकुल एक जैसे कलर पर न जाएं।
बोल्ड और ब्राइट आउटफिट के साथ लाइट कलर फ्लोरल ज्चैलरी को चुनें। फ्लोरल ज्चैलरी में बोल्ड कलर को चुन रही हैं तो मेकअप और आउटफिट का उस हिसाब से ख्याल रखें जिससे आपको बैलेंस लुक मिल सकें।
वैसे तो फ्लोरल ज्वैलरी को ब्राइड काफी पसंद कर रही हैं, लेकिन अगर फ्लोरल ज्वैलरी आपको बहुत कॉमन लगती है, तो अन्य विकल्प भी हैं जैसे फ्लोरल दुपट्टा, फ्लोरल लहंगा, फ्लोरल कलीरे आदि।
