सम्बंधित जानकारी
- किसान आंदोलन को लेकर राहुल और प्रियंका ने साधा मोदी पर निशाना
- गाजीपुर बॉर्डर और मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़ा किसानों का सैलाब, राकेश टिकैत के समर्थन में आए किसान
- Fact Check: क्या ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुआ ये किसान? जानिए पूरा सच
- दुर्भाग्यपूर्ण है कि चंद लोग किसानों को गद्दार कह रहे हैं: मनीष सिसोदिया
- टिकैत के आंसुओं ने सरकार के मनसूबों पर फेरा पानी, गांव से बड़ी संख्या में पानी लेकर पहुंचे किसान
arrested | ट्रैक्टर परेड के दौरान नांगलोई में पुलिस कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाला गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान नागलोई में कथित रूप से एक कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 2019 में भी 3 मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए. कोआन ने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने गणतंत्र दिवस को नांगलोई में कांस्टेबल सोनू से वायरलेस छीन लिया था। उसके (आरोपी के) पास से वायरलेस सेट बरामद कर लिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के टिकरी और सिंघू बॉर्डरों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। इन स्थानों पर दिल्ली पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं। कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं तथा यातायात पुलिस ने लोगों को अन्य मार्ग से जाने का सुझाव दिया है। (भाषा)
