1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Sachin Pilot's statement about the farmer movement

Kisan Andolan : सचिन पायलट ने कहा- खेती को लेकर भाजपा की नासमझी आई सामने...

Kisan Andolan
जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आंदोलनरत किसानों के साथ वार्ता बार-बार विफल होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा कि इससे खेत की प्रति भाजपा की नासमझी सामने आई है।

पायलट ने ट्वीट किया, केंद्र सरकार व किसानों के मध्य लगातार असफल हो रही वार्ताओं ने अन्नदाताओं के अधिकारों एवं खेती के प्रति भाजपा की नासमझी को जगजाहिर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

पायलट ने आगे कहा, किसानों की मांगों को अस्वीकार व न्याय की पुकार का दमन कर केंद्र सरकार ने देश की गरिमा व लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।(भाषा)
अगला लेख
विजय माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने को चला आखिरी पैंतरा, ब्रिटेन में शरण की मांग का अनुमान