सम्बंधित जानकारी
- कृषिमंत्री तोमर ने कहा- सरकार बातचीत के लिए तैयार, किसानों ने दी रेल रोकने की धमकी
- सुखबीर बादल का आरोप- नोटबंदी, GST की तरह कृषि कानूनों को भी थोपने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार
- जांच करें कि किसान आंदोलन के पीछे आखिर कौन है? मीडिया से बोले तोमर और गोयल
- आर-पार की लड़ाई के मूड में किसान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
- Kisaan Andolan : सरकार ने किसानों से की प्रस्ताव मानने की अपील, कृषि मंत्री बोले- खुले दिमाग से चर्चा के लिए तैयार
किसान आंदोलन पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, लोगों से की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए एक दिन पहले कृषि मंत्री द्वारा किसान आंदोलन के मसले पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया और लोगों से उन्हें सुनने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने लिखा, मंत्रिमंडल के मेरे दो सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर जी और पीयूष गोयल जी ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है। इसे जरूर सुनें।
मंत्रिमंडल के मेरे दो सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर जी और पीयूष गोयल जी ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है। इसे जरूर सुनें-https://t.co/B9GwPf5i3K
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2020
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं से गुरुवार को इस मामले में सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सीमाओं पर 16 दिन से धरने पर बैठे किसान अब आंदोलन को तेज करने की तैयार में है। उन्होंने 12 दिसंबर से दिल्ली की घेराबंदी बढ़ाने की चेतावनी भी दे दी है। उन्होंने रेल ट्रेन रोकने की भी चेतावनी दी है।
