सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति रेत पर उतारकर लिखा वेलकम बैक मोदी सरकार
- मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे : अलका लांबा
- AAP नेता संजय सिंह का दावा, मोदी सरकार 1 साल से ज्यादा नहीं चलेगी
- Modi oath-taking ceremony updates : नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- Iive : शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगी TMC, क्या बोलीं ममता बनर्जी
मनोहर लाल खट्टर बने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री, 9 साल तक रहे हरियाणा के सीएम
Manohar Lal Khattar hindi Biography : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली। खट्टर आरएसएस के पूर्व प्रचारक रहे हैं। 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 2024 में लोकसभा चुनाव जीते।
राजनीतिक करियर : 1977 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर अपने निजी जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। बतौर प्रचारक 14 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इसके बाद 1994 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए। हरियाणा में वे पार्टी के संगठन महामंत्री रहे। 1996 में मनोहर लाल को हरियाणा में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिला। 2002 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर की भाजपा इकाई चुनाव समिति के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
भाजपा को 6 में से 3 सीटें हासिल हुईं। हरियाणा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संगठन का काम कर चुके मनोहर लाल को भाजपा ने 2014 में करनाल से पहला विधानसभा चुनाव लड़वाया और पहली बार में ही जीत हासिल करते ही उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।
जन्म और शिक्षा : मनोहर लाल का जन्म 5 मई 1954 को ज़िला रोहतक के निंदाणा गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। मनोहरलाल खट्टर ने 6 वर्ष की आयु में स्कूली शिक्षा शुरू की। खट्टर अपने परिवार में एकमात्र सदस्य थे जिन्होंने 10वीं के बाद पढ़ाई की। मनोहर लाल डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही खेती करें।
उन्होंने रोहतक के नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लिया। मेडिकल कॉलेज की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मनोहर लाल ने दिल्ली का रुख किया, जहां जाकर उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया। उन्होंने व्यवसाय के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की।
