सम्बंधित जानकारी
- Maharastra Bank Jobs 2022 : महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड में निकली वैकेंसी, 195 पदों पर होगी भर्ती
- Bank Of Baroda में नौकरी का अवसर, सैलेरी 18 लाख, जानें डिटेल्स और आवेदन की अंतिम तिथि
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 34,500 से 44,900 रुपए तक
- career planning tips : करियर को लेकर कन्फ्यूज ना हो, अपनाएं ये 11 खास टिप्स
- IAF Group C Recruitment 2022 : भारतीय वायु सेना में एलडीसी पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
SIDBI Bank Bharti 2022 : सिडबी बैंक में DE पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
SIDBI Bank Jobs 2022 : भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने अनुबंध के आधार पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव (DE) के पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2022 रखी गई है।
ज्ञात हो कि इन पदों पर ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जाएंगे तथा उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई आयु मानदंड नहीं रखा गया है, सिर्फ उम्मीदवार का विकासात्मक कार्यों के प्रति रुझान होना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सिडबी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
सिडबी बैंक भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार योग्य उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता- प्रतिष्ठित संस्थानों यानी IRMA, XIMB, TISS, IIFM, DMI, ISDM, APU या इसी तरह के अन्य राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से विकास प्रबंधन / ग्रामीण प्रबंधन / सामाजिक कार्य में पोस्ट ग्रेजुएट की योग्यता होनी आवश्यक है। जानकारी के अनुसार इसका चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाना तय है।
सिडबी बैंक भर्ती 2022 का विवरण इस प्रकार है-
* उत्तर प्रदेश - 2
* बिहार - 1
* झारखंड - 1
* ओडिशा - 1
* तेलंगाना - 1
* एमपी - 1
* छत्तीसगढ़ - 1
* पश्चिम बंगाल - 2
* तमिलनाडु - 1
* उत्तराखंड - 1
* राजस्थान - 1
* आंध्र प्रदेश - 1
* एनईआर सहित असम - 3
* जम्मू और कश्मीर - 2
* लद्दाख - 1
* हिमाचल प्रदेश - 1
* ए एंड एन - 1
* महाराष्ट्र - 2
* पंजाब - 1
