सम्बंधित जानकारी
- Saphala Ekadashi ki katha : साल की अंतिम एकादशी 22 दिसंबर को, पढ़ें यह कथा, हर कार्य में मिलेगी सफलता
- ekadashi vishesh: एकादशी व्रत करने से पहले जरूरी है इन 15 बातों को जानना
- हर तिथि के हैं खास देवता, जानिए तिथि अनुसार अधिपति देव के बारे में
- एकादशी के दिन करें यह पावन आरती : ॐ जय एकादशी माता
- हिन्दू धर्म सबसे खतरनाक धर्म है, 4 तरह के लोग इससे दूर रहें
Ekadasi Rules: एकादशी के दिन करें इन 13 चीजों का त्याग, वर्ना नहीं मिलेगा उपवास का पूरा फल
हिन्दू धर्मों में व्रत-उपवास का बहुत महत्व है। वैसे तो सभी धर्मों के नियम भी अलग-अलग होते हैं। खास कर हिन्दू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को दशमी के दिन से ही कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना चाहिए।
इस दिन एकादशी का व्रत करने वालों को दशमी के दिन निम्नलिखित वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।
आइए जानें एकादशी के दिन किन-किन वस्तुओं का सेवन न करें:-
1. कांसे के बर्तन में भोजन करना
2. मांस
3. मसूर की दाल
4. चने का शाक,
5. कोदों का शाक
6. मधु (शहद)
7. दूसरे का अन्न
8. दूसरी बार भोजन करना
9. स्त्री प्रसंग।
10. व्रत वाले दिन जुआ नहीं खेलना चाहिए।
11. इस व्रत में नमक, तेल अथवा अन्न वर्जित है।
12. उस दिन क्रोध, मिथ्या भाषण का त्याग करना चाहिए।
13. एकादशी के दिन पान खाना, दातुन करना, दूसरे की निंदा करना तथा चुगली करना एवं पापी मनुष्यों के साथ बातचीत सब त्याग देना चाहिए।
इन नियमों का पालन करते हुए जो भक्त एकादशी का व्रत रखते हैं उन्हें श्रीहरि का आशीर्वाद अवश्य मिलता है।