1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. vijayadashmi 2021

विजयादशमी 2021 : दशहरे के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम

विजयादशमी
विजयदशमी का त्योहार या दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है...। इस दिन भूलकर भी व्यक्ति को कुछ काम नहीं करने चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें...
 
किसी का भी बुरा करने से बचें
 
विजयदशमी के दिन किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी गलत काम करने से बचना चाहिए।
 
पेड़ काटने से बचें
 
हमारे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पेड़- पौधे बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है।
 
जीव-जंतु को नुकसान न पहुंचाएं
 
दशहरा के दिन अपने शौक के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या न करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है।
 
किसी स्त्री, बुजुर्ग का अपमान
 
दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या बड़े-बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं।
 
शराब का सेवन