1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Vijaya muhurta

दशहरा 2021 का विजय मुहूर्त कौन-सा है?

Date
दशहरे पर अभिजीत और विजय मुहूर्त का बहुत महत्व होता है। इस दिन शस्त्र पूजन और रावण दहन के साथ ही श्रीराम और माता दुर्गा की पूजा होती है। आओ जानते हैं कि इस दिन विजयी मुहूर्त कौनसा है।
 
तिथि : दशमी
वार : शुक्रवार
तारीख : 15 अक्टूबर 2021
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक। इस मुहूर्त में की गई पूजा से सभी ओर जीत मिलती है।
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 2 बजकर 01 मिनट 53 सेकंड से दोपहर 2 बजकर 47 मिनट और 55 सेकंड तक।
 
अपराह्न मुहूर्त : 1 बजकर 15 मिनट 51 सेकंड से 3 बजकर 33 मिनट और 57 सेकंड तक तक। दशहरा पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। यह समय सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से लेकर बारहवें मुहूर्त तक रहता है। 
 
दशमी तिथि: दशमी तिथि 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी।
 
नोट : स्थानीय समयानुसार तिथि और समय में थोड़ी बहुत घट-बढ़ रहती है।
अगला लेख
विजयादशमी 2021 शुभ मुहूर्त : दशहरे के दिन करते हैं ये 10 कार्य