सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि 2019 घटस्थापना व अखंड ज्योति मुहूर्त : 29 सितंबर को दिन और शाम में किस समय करें देवी पूजन
- Navratri 2019 Upay : 29 सितंबर से नवरात्रि आरंभ, पान के पत्ते के ये 10 उपाय आजमाना बिल्कुल न भूलें
- Navratri 2019 Shubh Sanyog : इस नवरात्रि पर माता रानी आ रही हैं हाथी पर, यहां जानिए दुर्लभ शुभ संयोग
- नवरात्रि 2019: 29 सितंबर को है नवदुर्गा घटस्थापना, जानिए सबसे अच्छे शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- Navratri 2019 Kanya pujan vidhi : नवरात्रि का हर दिन है खास, जानिए कैसे करें कन्या पूजन
dussehra 2019 : इस साल दशहरा कब है? जानिए खरीदी के शुभ मुहूर्त
अहंकार पर विजय का पर्व दशहरा शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन आता है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को देशभर दशहरे का उत्सव मनाया जाता है। इस बार वर्ष 2019 में दशहरा या विजयादशमी का पर्व 08 अक्टूबर मनाया जाएगा।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरे दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा निशाचर रावण का वध किया था। इसी की खुशी में दशमी तिथि को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। युद्द में विजय के कारण और पांडवों जुड़ी एक कथा के कारण विजयदशमी को हथियार (अस्त्र-शस्त्र) पूजने की परंपरा भी है।
दशहरे के दिन अगर किसी को नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो काफी शुभ होता है। नीलकंठ भगवान शिव का प्रतीक है जिनके दर्शन से सौभाग्य और पुण्य की प्राप्ति होती है।
दशहरे के दिन गंगा स्नान करने को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। दशहरे के दिन गंगा स्नान करने का शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए दशहरे दिन लोग गंगा या अपने इलाके की पास किसी नदी में स्नान करने जाते हैं।
दशहरा पर्व तिथि व मुहूर्त 2019
दशहरा 2019
8 अक्टूबर
विजय मुहूर्त में खरीदी और रावण दहन - 14:04 से 14:50
अपराह्न पूजा एवं खरीदी समय- 13:17 से 15:36
दशमी तिथि आरंभ- 12:37 (7 अक्टूबर)
दशमी तिथि समाप्त- 14:50 (8 अक्टूबर)
